केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से चेम्बर प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से चेम्बर प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

October 31, 2026 0 By Central News Service

रायपुर। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जेपी नड्डा के छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधिमंडल ने उनसे सौजन्य भेंट की।

प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी के नेतृत्व में मिले प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी मौजूद रहे।

चेम्बर अध्यक्ष सतीश थौरानी ने कहा कि केंद्रीय मंत्री नड्डा का सरल, सहज और आत्मीय व्यक्तित्व सभी को प्रभावित करता है। सभी से आत्मीयता से मिलना और धैर्यपूर्वक सुनना उनकी विशेषता है।

इस अवसर पर संरक्षक श्रीचंद सुंदरानी, सलाहकार छगन मूंदड़ा, कोषाध्यक्ष निकेश बरडिया, कार्यकारी अध्यक्ष जसप्रीत सिंह सलूजा, राजेश वासवानी, उपाध्यक्ष लोकेश चंद्रकांत जैन, मनीष प्रजापति, दिलीप इसरानी, अजय जयसिंघानी, मंत्री प्रशांत गुप्ता सहित चेम्बर के सदस्य मौजूद रहे।