संविधान बचाने दिल्ली रवाना हुए छत्तीसगढ़ के कांग्रेस कार्यकर्ता, BTI ग्राउंड से बसों को दिखाई हरी झंडी
October 30, 2026रायपुर। 1 नवंबर को दिल्ली में होने वाली ‘वोट बचाओ – देश बचाओ’ महारैली में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ कांग्रेस के हजारों कार्यकर्ता आज राजधानी से दिल्ली के लिए रवाना हुए।
BTI ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में प्रभारी सुखदेव भगत के मार्गदर्शन और प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में सभी बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
इस मौके पर AICC सचिव एवं सह-प्रभारी विजय जांगिड़ सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने बताया कि यह यात्रा संविधान की रक्षा, लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने और मताधिकार की सुरक्षा के संकल्प के साथ दिल्ली जा रही है।


