अर्नब तूफान से हुए नुकसान की तुरंत भरपाई हो :- अंकित

अर्नब तूफान से हुए नुकसान की तुरंत भरपाई हो :- अंकित

October 30, 2026 0 By Central News Service

बागबाहरा 30 अक्टूबर 2026/ कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता अंकित बागबाहरा ने बताया की वर्तमान समय मे पटवारियों की हड़ताल और धान खरीदी केंद्रों के कर्मचारियों द्वारा 8 माह के वेतन और परिवहन के स्पष्ट उल्लेख के अभाव में उनके द्वारा भी हडताल की जा रही है,ऐसे समय मे किसानों के ऊपर पहले से संकट के बादल मंडरा रहे थे ।
अंकित ने कहा सामने 8 नवंबर को दिवाली त्योहार है, ऐसे समय मे अर्ली वेरायटी का धान बोए किसानों ने फसल काटनी शुरू की थी और बेचने के लिए इंतजार कर रहे थे और शेष किसानों की फसल पकने की कगार में थी ऐसे समय मे अर्नब तूफान ने किसानों की फसलों पर बड़ी बर्बादी की है ।


ऐसे में छत्तीसगढ़ की वर्तमान भाजपा सरकार को चाहिए कि तत्काल मुआवजे की व्यवस्था करवाये,नुकसान का संहि आंकलन कर राजस्व की धारा 6/4 से बाहर आ समुचित मुआवजा दिवाली के पहले किसानों के खाते में डाले ताकि किसानों की दिवाली ठीक से मन पाए और उक्त पैसा घूम कर बाजार में आने से बाजार में भी रौनक आती ।


1.किसानों का एग्रीस्टेक का काम रुका 2.फ़ौती नामांतरण का काम रुका है 3. बच्चों के आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र का कार्य रुका है ।। इस संदर्भ में आज बागबाहरा एस डी एम से बात की तब उन्होंने बताया कि उक्त सम्बंध में आदेश दो दिन पहले ही निकाला गया है कि ये सारे काम सम्बंधित क्षेत्र के आर आई करेंगे ताकि किसानों और बाकियों को किसी प्रकार की कोई समस्या ना हो ।।
साथ ही अंकित ने राज्य की भाजपा सरकार से पुनः मांग की कि वर्तमान तूफान से हुए नुकसान का आंकलन करते हुए तत्काल दिवाली से पहले मुआवजा राशि किसानों के खाते में डाले साथ ही बीमा कंपनी से बात करके भी समुचित व्यवस्था करवाये ताकि किसानों और उनसे जुड़े मजदूरों को दिवाली ठीक से मन सके ।