रायपुर में फार्मासिस्टों की ऐतिहासिक जागरूकता रैली 31 अक्टूबर को

रायपुर में फार्मासिस्टों की ऐतिहासिक जागरूकता रैली 31 अक्टूबर को

October 30, 2026 0 By Central News Service

रायपुर। फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया नई दिल्ली और छत्तीसगढ़ राज्य फार्मेसी काउंसिल के संयुक्त तत्वावधान में विश्व फार्मासिस्ट दिवस एवं राष्ट्रीय फार्मेसी सप्ताह के अवसर पर एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस (AMR) के खिलाफ जन जागरूकता रैली का आयोजन किया जा रहा है।

थीम – स्वस्थ भारत: COMBATING ANTIMICROBIAL RESISTANCE

यह रैली 31 अक्टूबर शुक्रवार को सुबह 8:30 बजे मोर रायपुर मरीन ड्राइव से शुरू होकर शंकर नगर चौक तक निकलेगी।

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल रैली को फ्लैग ऑफ करेंगे।

रजिस्ट्रार अश्वनी गुर्देकर ने बताया कि एंटीबायोटिक दवाओं के दुरुपयोग से उत्पन्न खतरे के खिलाफ फार्मासिस्ट प्रथम रक्षा पंक्ति हैं। रैली को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त संचालक ने रायपुर संभाग के सभी CMHO को और औषधि नियंत्रक ने सभी दवा व्यवसायियों व फार्मासिस्टों को अनिवार्य रूप से शामिल होने के निर्देश दिए हैं।