कैट ने निगम आयुक्त से की मुलाकात, व्यापारियों की समस्याएं उठाईं

कैट ने निगम आयुक्त से की मुलाकात, व्यापारियों की समस्याएं उठाईं

October 30, 2026 0 By Central News Service

रायपुर। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधिमंडल ने अमर पारवानी के नेतृत्व में आज नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा से मुलाकात कर व्यापारियों की समस्याओं पर चर्चा की।

बैठक में चार प्रमुख मुद्दे उठाए गए –

  1. रविभवन: जयस्तंभ चौक मल्टीलेवल पार्किंग के शुल्क में दोगुनी वृद्धि, CCTV और लिफ्ट खराब होने की शिकायत
  2. एमजी रोड: दुकानों के सामने चैपाटी और बेतरतीब पार्किंग से व्यापार में बाधा
  3. ISBT भाठागांव: दुकान आवंटन के बाद निगम अधिकारियों द्वारा परेशान करने का आरोप
  4. लालपुर: नेशनल हाईवे पर जलभराव, गंदगी और सड़क हादसे

निगम आयुक्त ने सभी मुद्दों को गंभीरता से सुनकर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

प्रतिनिधिमंडल में परमानंद जैन, सुरिंदर सिंह, अवनीत सिंह, भरत जैन सहित विभिन्न व्यापारी संघों के पदाधिकारी मौजूद थे।