शिक्षक कला प्रतिभा अकादमी ने किया समाज दीप रत्न सम्मान समारोह का आयोजन, 180 शिक्षक सम्मानित
October 27, 2026रायपुर, 26 अक्टूबर 2026। शिक्षक कला प्रतिभा अकादमी छत्तीसगढ़ द्वारा आज राजधानी रायपुर में भव्य समाज दीप रत्न सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में शिक्षा एवं समाज सेवा में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 180 शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद विजय बघेल उपस्थित रहे। समारोह की अध्यक्षता रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने की, वहीं फिल्म अभिनेत्री जागेश्वरी मेश्राम की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। अतिथियों ने सम्मानित शिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए उनके योगदान की सराहना की।
आयोजक संस्था के संस्थापक संजय कुमार मैथिल तथा अध्यक्ष श्रीमती मीना भारद्वाज ने सम्मान समारोह के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज के वास्तविक निर्माता हैं। उनका योगदान केवल कक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि वे विद्यार्थियों में संस्कार, नैतिक मूल्य, सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्रप्रेम की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
समारोह में इंद्रजीत ठाकुर, सुषमा हिरवानी, आशुतोष हिरवानी, स्वीटी राजपूत, बिसेन सिंह राजपूत, परस राम साहू, पी.एल सिन्हा, नारायण पांडे, हेमा चंद्रवंशी, गीता झा, लक्ष्मी देशलहरे, धनेश राम रजक, जितेंद्र कुमार सहित संस्था के अन्य पदाधिकारी एवं शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश अध्यक्ष मीना भारद्वाज द्वारा किया गया।

