चेंबर का महा-अभियान “आया त्योहार, चलो बाजार – रोशन बाजार, समृद्ध व्यापार”, कल गोल बाजार से होगा शुभारंभ

चेंबर का महा-अभियान “आया त्योहार, चलो बाजार – रोशन बाजार, समृद्ध व्यापार”, कल गोल बाजार से होगा शुभारंभ

October 27, 2026 0 By Central News Service

रायपुर। छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा दीपावली के अवसर पर प्रदेशव्यापी महा-अभियान “आया त्योहार, चलो बाजार – रोशन बाजार, समृद्ध व्यापार” व “वोकल फॉर लोकल” का शुभारंभ किया जा रहा है।

चेंबर ने कहा है कि त्योहारों की असली रौनक ऑनलाइन स्क्रीन पर नहीं, बल्कि हमारे अपने पारंपरिक बाजारों की चहल-पहल से होती है। स्थानीय बाजार मजबूत होंगे, तभी प्रदेश की अर्थव्यवस्था समृद्ध होगी और रोजगार के नए अवसर बनेंगे।

इस अभियान के तहत प्रदेशवासियों से अपील की गई है कि इस दीपावली हर जरूरत का सामान अपने स्थानीय दुकानदारों, व्यापारियों और स्वदेशी निर्माताओं से ही खरीदें। साथ ही घर-आंगन को चाइनीज लाइटों के बजाय कुम्हार भाइयों द्वारा बनाए गए शुद्ध मिट्टी के दीयों से रोशन करें।

शुभारंभ कार्यक्रम –
दिनांक: 27 अक्टूबर 2026 (मंगलवार)
समय: दोपहर 12:10 बजे
स्थान: मटकी लाइन, गोल बाजार, रायपुर

कल चेंबर के सभी शीर्ष पदाधिकारी एवं स्थानीय व्यापारिक एसोसिएशन के सदस्य गोल बाजार में स्थानीय उत्पाद खरीदकर इस अभियान का औपचारिक श्रीगणेश करेंगे।

प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी, महामंत्री अजय भसीन, कोषाध्यक्ष निकेश बरडिया सहित समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी ने प्रदेशवासियों से इस अभियान में बढ़-चढ़कर शामिल होने की अपील की है।