रायपुर के पंडरी और दुर्ग में ED की बड़ी कार्रवाई, ज्वेलरी कारोबारी डागा परिवार के ठिकानों पर छापा

रायपुर के पंडरी और दुर्ग में ED की बड़ी कार्रवाई, ज्वेलरी कारोबारी डागा परिवार के ठिकानों पर छापा

October 27, 2026 0 By Central News Service

रायपुर। राजधानी रायपुर में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है। रायपुर के पंडरी इलाके स्थित रवि नगर के डागा निवास / सुशील विला (Daga House) पर आज सुबह ED की टीम ने छापेमारी की है। बताया जा रहा है कि साथ ही दुर्ग में भी एक साथ छापेमारी चल रही है।

सूत्रों के अनुसार सुबह 4 बजे 2 गाड़ियों में 6 से अधिक अधिकारियों की टीम डागा निवास पहुंची। घर के बाहर सुरक्षाबल तैनात किए गए हैं, जबकि अंदर दस्तावेजों की जांच जारी है।

जमीन लेन-देन से जुड़ा मामला –
बताया जा रहा है कि डागा परिवार ज्वेलरी कारोबार से जुड़ा है। ED की यह कार्रवाई जमीन के लेन-देन और वित्तीय लेन-देन (Money Trail) से जुड़ी हो सकती है। ED अधिकारी जमीन के कागजात, बैंक लेन-देन और ज्वेलरी कारोबार से जुड़े दस्तावेज खंगाल रहे हैं।

फिलहाल ED की ओर से कोई आधिकारिक प्रेस नोट जारी नहीं किया गया है। जांच जारी है।