खल्लारी थाना – सड़क किनारे खड़ी स्कूटी से ढेड लाख का गांजा समेत मुख्य आरोपी गिरफ्तार….
October 27, 2026
संपादक मनोज गोस्वामी
खल्लारी 27 अक्टूबर 2026// एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी तथा इंड टू इंड एवं फाइनेशियल इनवेस्टिगेशन, सोर्स प्वाइंट, डेस्टिनेशन प्वाइंट पर प्रभावी एवं विधिवत कार्यवाही करने के निर्देश पर कार्यवाही तेज करते हुए खल्लारी थाने में दर्ज अप.क्र. 54/2025 धारा 20(B) एनडीपीएस एक्ट के मामले में गिरफ्तार आरोपी से संकलित जानकारी एवम जप्त मोबाइल के डाटा का तकनीकी विश्लेषण कर मामले में गांजा बेचने वाला (मुख्य सोर्स) तक पहुंच कर आरोपी सोहन माली पिता घनश्याम माली उम्र 22 साल साकिन दुआक्षर थाना खरियार जिला नुआपाडा (ओडिसा) से गिरफ्तार करने मे पुलिस को सफलता मिली है।
पुरा मामला यह है कि दिनांक 27/06 /2025 को थाना खल्लारी पुलिस द्वारा मुखबीर सूचना पर बागबाहरा की ओर से अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर खल्लारी की ओर आ रही एक स्लेटी भुरे रंग की स्कुटी सीजी 04 क्यु सी 4491 की नाकाबंदी की गयी थी। दूर से पुलिस की नाकाबंदी को देख, आरोपी स्कूटी चालक अपने स्कूटी को वापस मोडकर बागबाहरा की ओर भाग कर ग्राम बीकेबाहरा के पास स्कुटी को रोड किनारे छोड़कर जंगल मे भाग गया था। पुलिस द्वारा टीव्हीएस जुपीटर (स्कुटी) नम्बर सी जी 04 क्यु सी 4491 की तलाशी लेने पर स्कूटी मे मिली प्लास्टिक बोरी मे 10 पैकेट मे कुल 10.470 किलो गांजा (किमती 1,57,000 रुपये), बरामद व जप्त कर, थाना खल्लारी में मामला दर्ज कर विवेचना मे लिया गया। मामले की तफ्तीश पर पुलिस द्वारा गांजा परिवहन में प्रयुक्त स्कुटी सीजी 04 क्यु सी 4491 के ऑनर का पता लगाकर लिंक ढूंढते हुए गान्जा परिवहनकर्ता देवराज कुम्हार पिता हरिन्द्र कुम्हार उम्र 22 साल साकिन दुआझर थाना राजा खरियार जिला नुआपाडा ओडिसा।
तक पहूँच गयी जिसे दिनांक 01.09.2026 को गिरफ्तार किया गया। गान्जा परिवहनकर्ता से पूछताछ व मेमोरेंडम् कथन पर प्राप्त से लिंक तलाशते हुए
गान्जा मंगाने वाला जयंत दीपक पिता राजकिषोर दीपक उम्र 35 साल साकिन हाउसिंग बेार्ड कबीर नगर टाटीबंध थाना कबीर नगर जिला रायपुर (छ.ग.) व नवीन शेन्द्रे पिता गणपत शेन्द्रे उम्र 35 साल साकिन बैरन बाजार राम जानकी मंदिर बालगोपाल हास्पिटल के पीछे स्वीपर कालोनी रायपुर थाना कोतवाली जिला रायपुर को दबोचा गया व गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट में न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया था।
मामले में पुलिस द्वारा इंड टू इंड विवेचना कार्यवाही जारी रखते हुए, प्रकरण में गिरफ्तार आरोपी से संकलित जानकारी एवम जप्त मोबाइल से डाटा खंगालते हुए गान्जा मंगाने वाला (मुख्य सोर्स पॉइंट) आरोपी सोहन माली पिता घनश्याम माली उम्र 22 साल साकिन दुआक्षर थाना खरियार जिला नुआपाडा ओडिसा को भी दिनांक 25-10-2026 को दबोचा गया व गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। पुलिस ने मामले मे गान्जा मुख्य सोर्स (गान्जा देने वाला) से लेकर डिस्टिनेशन (गान्जा मंगाने वाला) तक, गान्जा तस्करी के सिरे से अंत तक पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने मे सफलता मिली।
गिरफ्तार आरोपी-
(गान्जा बेचने वाला (मुख्य सोर्स)
01- सोहन माली पिता घनश्याम माली उम्र 22 साल साकिन दुआक्षर थाना खरियार जिला नुआपाडा ओडिसा।
पूर्व मे गिरफ्तार आरोपी- दिनांक 01/09/2026
(गान्जा परिवहनकर्ता)-
01- देवराज कुम्हार पिता हरिन्द्र कुम्हार उम्र 22 साल साकिन दुआझर थाना राजा खरियार जिला नुआपाडा ओडिसा।
गान्जा मंगाने वाला-
01- जयंत दीपक पिता राजकिषोर दीपक उम्र 35 साल साकिन हाउसिंग बेार्ड कबीर नगर टाटीबंध थाना कबीर नगर जिला रायपुर (छ.ग.)।
02- नवीन शेन्द्रे पिता गणपत शेन्द्रे उम्र 35 साल साकिन बैरन बाजार राम जानकी मंदिर बालगोपाल हास्पिटल के पीछे स्वीपर कालोनी रायपुर थाना कोतवाली जिला रायपुर।
जप्त संपत्ति-
01- 10.470 किलो गांजा जब्त, किमती 1,57,000 रुपये।
02- एक स्कुटी (कीमती 50,000 रूपये)।
03- 04 नग मोबाईल कीमती 65,000 रूपये।
जुमला जप्त सम्पत्ती कीमती 2,72,000 रूपये।




