ऐतिहासिक पितर महोत्सव में गूंजा रामायण का संदेश….पचेड़ा में भव्य रामायण मेला आयोजित, पूर्वजों के स्मरण के साथ धर्म और संस्कारों की दी सीख

ऐतिहासिक पितर महोत्सव में गूंजा रामायण का संदेश….पचेड़ा में भव्य रामायण मेला आयोजित, पूर्वजों के स्मरण के साथ धर्म और संस्कारों की दी सीख

October 6, 2026 0 By Central News Service



महासमुंद, 06 अक्टूबर 2026। ग्राम पंचायत पचेड़ा में पितर महोत्सव के पावन अवसर पर भव्य रामायण मेला का आयोजन किया गया। धार्मिक एवं सांस्कृतिक वातावरण में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उपस्थित होकर रामायण कथा का श्रवण किया और अपने पूर्वजों का श्रद्धापूर्वक स्मरण किया।
कार्यक्रम में मधुरिमा मानस मंडली, बरोड़ा चौक महासमुंद के प्रमुख पवन चंद्राकर ने रामायण की भावपूर्ण व्याख्या प्रस्तुत की। उन्होंने अपने विचारों के माध्यम से उपस्थित श्रद्धालुओं को पूर्वजों के प्रति सम्मान, भारतीय संस्कृति, संस्कार एवं धर्म के महत्व से अवगत कराया। उनकी ओजपूर्ण एवं मधुर प्रस्तुति ने उपस्थित महिला-पुरुषों के साथ ही बच्चों को भी भाव-विभोर कर दिया।


पितर महोत्सव के दौरान आयोजित रामायण मेले में श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम स्थल पर भक्ति एवं आध्यात्मिक माहौल बना रहा। ग्रामीणों ने रामायण कथा का श्रवण करते हुए धार्मिक आयोजन का लाभ लिया।


इस अवसर पर ग्राम पंचायत पचेड़ा की सरपंच श्रीमती श्यामा बाई टंडन, जनपद पंचायत बागबाहरा की सभापति थनेश्वरी प्रह्लाद साहू, ग्राम पंचायत मामा भांचा के सरपंच धर्मेंद्र साहू, अशोक साहू, फुलेश साहू, डॉ. उदय राम साहू, सहित ग्राम के विशिष्ट नागरिक, नवयुवक साथी, महिला-पुरुष एवं बड़ी संख्या में बच्चे उपस्थित रहे।


आयोजन ने धार्मिक आस्था के साथ-साथ समाज में अपनी संस्कृति, परंपरा और पूर्वजों के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया।