सिंगापुर में छत्तीसगढ़ को मिले 45,600 करोड़ के निवेश प्रस्ताव, 41,750 करोड़ का सबसे बड़ा प्रस्ताव AI डेटा सेंटर के लिए
October 7, 2026रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बताया कि 3 से 6 अक्टूबर तक सिंगापुर प्रवास के दौरान राज्य को बड़ा निवेश मिला है। सिंगापुर इंडिया नेटवर्क फॉर ग्रोथ फोरम 2026 में उन्होंने सिंगापुर के उद्योग जगत के सामने छत्तीसगढ़ में निवेश की संभावनाएं रखीं और विकसित छत्तीसगढ़ के लिए न्योता दिया।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि इस दौरे में छत्तीसगढ़ को करीब 45,600 करोड़ रुपये के प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) के प्रस्ताव मिले हैं। इसमें सबसे बड़ा प्रस्ताव एनर्जी कैपिटल ग्लोबल कंपनी का है। कंपनी छत्तीसगढ़ में 100 मेगावाट का AI रेडी डेटा सेंटर कैंपस विकसित करने के लिए 41,750 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।


