YUVA CAIT की बिजनेस मीट में शामिल हुए नागरिक आपूर्ति निगम अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, बोले- सहयोग से बढ़ेगा व्यापार

YUVA CAIT की बिजनेस मीट में शामिल हुए नागरिक आपूर्ति निगम अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, बोले- सहयोग से बढ़ेगा व्यापार

October 6, 2026 0 By Central News Service

रायपुर, 6 अक्टूबर 2026। YUVA CAIT छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित मासिक बिजनेस मीट में छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने युवा व्यापारियों के साथ संवाद किया और व्यापार से जुड़े विषयों पर मार्गदर्शन दिया।

YUVA CAIT प्रदेश अध्यक्ष कांती पटेल, महामंत्री रतनदीप सिंह और कोषाध्यक्ष भरत भूषण गुप्ता ने बताया कि मासिक मीट का उद्देश्य व्यापारियों को जोड़ना, नए व्यावसायिक संबंध बनाना और आपसी सहयोग बढ़ाना है। संगठन पिछले 3 वर्षों से लगातार बिजनेस मीट का आयोजन कर रहा है।

मीट में व्यापारियों ने अपना व्यवसाय परिचय दिया और नेटवर्किंग व रेफरल पर चर्चा हुई। मुख्य अतिथि संजय श्रीवास्तव ने कहा कि व्यवसाय में निरंतर सीखना और बेहतर संबंध जरूरी हैं। उन्होंने YUVA CAIT की इस पहल की सराहना की।

संगठन का मंत्र है – प्रतिस्पर्धा नहीं, सहयोग से व्यापार को आगे बढ़ाना।

इस दौरान कैट प्रदेश कोषाध्यक्ष विजय पटेल, दीपक विधानी, मुकेश मोटवानी, नागेंद्र तिवारी, विक्रांत राठौर, अमित गुप्ता, राज खेलवानी सहित बड़ी संख्या में युवा उद्यमी मौजूद रहे।