प्रसिद्ध रागी भाई बबीहा जी ने पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा के दवाई के लंगर की सराहना की
October 6, 2026रायपुर। सिख जगत के प्रसिद्ध रागी भाई बबीहा जी ने आज पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा के कार्यालय पहुंचकर उनके द्वारा चलाए जा रहे दवाई के लंगर की सेवाओं की सराहना की।
उन्होंने जरूरतमंदों को निःशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराने की इस पहल को समाज के लिए प्रेरणादायी बताया और जुनेजा को शुभकामनाएं दीं। कहा कि स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाने का यह कार्य पुनीत और अनुकरणीय है।
इस दौरान परविंदर भाटिया, गुरचरण होरा सहित सिख समाज के कई प्रतिष्ठित लोग मौजूद रहे। सभी ने लंगर की निरंतर सफलता की कामना की।
पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा ने आभार जताते हुए कहा कि जरूरतमंदों की सेवा ही उनका लक्ष्य है और दवाई का लंगर उसी सेवा भावना का हिस्सा है।


