महिला चेम्बर की आम सभा कल, राज्य महिला आयोग अध्यक्ष डॉ. ममता साहू होंगी मुख्य अतिथि

महिला चेम्बर की आम सभा कल, राज्य महिला आयोग अध्यक्ष डॉ. ममता साहू होंगी मुख्य अतिथि

October 6, 2026 0 By Central News Service

रायपुर, 5 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के महिला चेम्बर द्वारा मंगलवार, 6 अक्टूबर को शाम 5 बजे न्यू बॉम्बे मार्केट स्थित चेम्बर भवन (चौ. देवीलाल व्यापार उद्योग भवन) में विशाल आम सभा का आयोजन किया जा रहा है।

चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी के मार्गदर्शन और महिला चेम्बर अध्यक्ष डॉ. इला गुप्ता के नेतृत्व में होने वाली यह आम सभा महिला नेतृत्व, सशक्तिकरण और व्यापारिक विकास पर केंद्रित रहेगी।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। वे महिला उद्यमियों को सर्वांगीण विकास और नए अवसरों पर मार्गदर्शन देंगी।

महिला चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. इला गुप्ता, महामंत्री मनीषा तारवानी और कोषाध्यक्ष नम्रता अग्रवाल ने सभी महिला सदस्यों और उद्यमियों से समय पर पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।