गांधी-शास्त्री जयंती पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन ने अर्पित की श्रद्धांजलि….

गांधी-शास्त्री जयंती पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन ने अर्पित की श्रद्धांजलि….

October 2, 2026 0 By Central News Service

संपादक मनोज गोस्वामी

महासमुंद, 02 अक्टूबर 2026। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों एवं उत्तराधिकारी सदस्यों ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा एवं स्वच्छता के संदेश तथा लाल बहादुर शास्त्री के सादगी, कर्तव्यनिष्ठा एवं राष्ट्रसेवा के आदर्शों को स्मरण किया। उपस्थित लोगों ने दोनों महान विभूतियों के देश के प्रति योगदान को नमन करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के अध्यक्ष नारायण नामदेव, चित्रसेन गिरी, कुबेर प्रकाश गिरी, शेषनारायण नामदेव, संजय गिरी, मनोज गिरी, राकेश झाबक, योगेश जैन, बसंत चंद्राकर, जितेन्द्र नामदेव, आनंद गिरि, उमाशंकर नामदेव, संजीव साहू, विक्की नामदेव सहित संगठन के पदाधिकारी एवं समस्त उत्तराधिकारीगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्र एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि के साथ किया गया।