स्मार्ट PDS सिस्टम से जनता हलाकान: सत्यनारायण शर्मा

स्मार्ट PDS सिस्टम से जनता हलाकान: सत्यनारायण शर्मा

October 2, 2026 0 By Central News Service

रायपुर, 2 अक्टूबर। पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर स्मार्ट PDS सिस्टम को रद्द कर पुरानी व्यवस्था बहाल करने की मांग की है।

शर्मा ने कहा कि राशन कार्ड के नए सॉफ्टवेयर में अनेक विसंगतियां हैं। SC, ST और OBC वर्ग के गरीब लोगों को नया राशन कार्ड बनवाते समय जाति कॉलम में जाति प्रमाण-पत्र अपलोड करना अनिवार्य कर दिया गया है। कई परिवारों में जन्म, विवाह से नए सदस्य जुड़े हैं, लेकिन जाति प्रमाण-पत्र न होने से उनका नाम राशन कार्ड में नहीं जुड़ पा रहा है। अन्य जरूरी दस्तावेज भी अपलोड नहीं हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि तकनीकी खामियों का खामियाजा सीधे आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। महंगाई से त्रस्त जनता को इस बदलाव से आयुष्मान योजना का लाभ भी नहीं मिल पाएगा। राशन और इलाज के लिए लोगों को दर-दर भटकना पड़ेगा। समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ तो जनता का आक्रोश सड़क पर दिखेगा।