मामा भांचा आंगनबाड़ी केंद्र में 0 से 05 वर्ष के बच्चों को पिलाई गई दो बुंद जिंदगी कि खुराक….

मामा भांचा आंगनबाड़ी केंद्र में 0 से 05 वर्ष के बच्चों को पिलाई गई दो बुंद जिंदगी कि खुराक….

June 28, 2026 0 By Central News Service

महासमुंद 28 जून 2026// देश भर में आज रविवार को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ ने भी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। अभियान के तहत राज्य के पांच वर्ष तक के 35 लाख 98 हजार 904 बच्चों को पोलियो से बचाव हेतु दवा की दो बूंद पिलाई जाएगी। अभियान के संचालन हेतु 28,791 टीमों के साथ 57 हजार से अधिक वैक्सीनेटर तैनात किए गए हैं। बूथ दिवस के बाद 29 एवं 30 जून को टीमें घर-घर पहुंचकर ऐसे बच्चों को भी पोलियो की खुराक पिलाएंगी, जो किसी कारणवश बूथ तक नहीं पहुंच पाए।

इसी कार्यक्रम के अनुरूप ग्राम मामा भांचा के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती भामिनी सुर्यवंशी, मितानिन कांति साहू , ललिता कन्नौजे ने इस अभियान को सफल बनाने 0 से 05 वर्ष के आयु वाले बच्चों के घर- घर पहुंच कर पोलियो मुक्त अभियान को सफल बनाने एवं पोलियो ड्रॉप पिलाने कि जानकारी दी।

प्लस पोलियो अभियान का शुभारंभ ग्राम पंचायत मामा भांचा के उपसरपंच कोमल महानंद के द्वारा किया गया साथ हि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती भामिनी सुर्यवंशी मितानिन कांति साहू ललिता कन्नौजे के द्वारा बच्चों का वजन, लंबाई एवं पौष्टिक आहार बच्चों को देने कि जानकारी जननी एवं पालक को दिए।

उक्त कार्यक्रम में उपसरपंच कोमल महानंद ,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती भामिनी सुर्यवंशी, मितानिन कांति साहू, ललिता कन्नौजे , खिलेश्वर साहू, जितेन्द्र निषाद सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहें।