रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा पर ‘ऑटो में दिखावे’ का आरोप, कांग्रेस नेता अमितेश भारद्वाज ने साधा निशाना

रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा पर ‘ऑटो में दिखावे’ का आरोप, कांग्रेस नेता अमितेश भारद्वाज ने साधा निशाना

May 15, 2026 0 By Central News Service

रायपुर. रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक पुरंदर मिश्रा इन दिनों ऑटो में घूमकर जनता के बीच पहुंचने को लेकर चर्चा में हैं। इस कदम पर अब सियासी बयानबाजी भी शुरू हो गई है।

काली माता वार्ड के पूर्व पार्षद अमितेश भारद्वाज ने विधायक पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया है। भारद्वाज ने कहा कि “जो नेता बड़ी-बड़ी गाड़ियों से नीचे नहीं उतरते थे, वे अचानक ऑटो में नजर आ रहे हैं। इसका कारण भी हास्यास्पद है। प्रधानमंत्री मोदी के ‘वाहन का कम उपयोग करें’ वाले बयान के बाद से विधायक जी ऑटो में दिखने लगे हैं।”

उन्होंने आगे कहा कि “अगर विधायक को जनता की चिंता होती तो यह पहल गर्मी के मौसम में ही कर लेते। पूरा सीजन निकल गया, लेकिन विधायक क्षेत्र से नदारद रहे। जिनका खुद का पेट्रोल पंप है, उन्हें पेट्रोल की कमी तो नहीं हो सकती। ऑटो में चलना सिर्फ दिखावा है, जिसे उत्तर की जनता अच्छी तरह समझती है।”

विधायक पुरंदर मिश्रा की ओर से अभी इस आरोप पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

उत्तर विधानसभा में इस मुद्दे को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। देखना होगा कि आने वाले दिनों में विधायक इस पर क्या जवाब देते हैं।