गुढ़ियारी के हमर अस्पताल में एक्सपायरी एवं निकट एक्सपायरी डेट वाली दवाइयों की मिला जखीरा

गुढ़ियारी के हमर अस्पताल में एक्सपायरी एवं निकट एक्सपायरी डेट वाली दवाइयों की मिला जखीरा

May 12, 2026 0 By Central News Service

बीजेपी की साय सरकार मेडिकल एजेंसियों से सौदा कर नकली और एक्सपायरी दवाओं को शासकीय स्वास्थ्य केन्द्रों के माध्यम से लोगों तक पहुँचा रही है

रायपुर गुढ़ियारी स्थित हमर अस्पताल में एक्सपायरी एवं निकट एक्सपायरी डेट वाली दवाइयों की सप्लाई और खरीदी से जुड़े गंभीर मामले, बड़ी मात्रा में संदिग्ध दवाइयों का जखीरा मिला

सीजीएमएससी के वेयरहाउस में भी मिली एक्सपायरी दवाओं का जखीरा

बीजेपी की साय सरकार छत्तीसगढ़ की जनता के स्वास्थ्य से कर रही खिलवाड़

दवाई कंपनियों में भाजपा के नेता और उनके परिवार के लोग शामिल हैं

साय सरकार बड़ी कंपनियों को फायदा पहुँचाने जानबूझकर सीजीएमएससी एजेंसी को दे रही टेंडर

नवजात शिशुओं को देने वाली दवाई भी एक्सपायरी और कई दवाई कम अवधि तक सीमित

छत्तीसगढ़ में मरीज, महिला, बुजुर्ग और बच्चों की जान को खतरे में डाल रही साय सरकार

सीजीएमएससी के अधिकारी और दोषी कंपनियों, एजेंसियों के ऊपर एफआईआर दर्ज करायेंगे – विकास उपाध्याय

रायपुर (छ.ग.) आज पूर्व संसदीय सचिव एवं छाया सांसद विकास उपाध्याय ने राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी स्थित हमर अस्पताल में एक्सपायरी दवा के मामले में छापेमारी की। उपाध्याय ने कहा कि साय सरकार में एक्सपायरी दवा का खेल चल रहा है जिसका छोटा रूप रायपुर गुढ़ियारी स्थित हमर अस्पताल में एक्सपायरी एवं निकट एक्सपायरी डेट वाली दवाइयों की सप्लाई और खरीदी से जुड़े गंभीर मामले को लेकर निरीक्षण एवं जांच आज किये गये जहां पर अस्पताल में बड़ी मात्रा में संदिग्ध दवाइयों का जखीरा मिला है और वहीं सीजीएमएससी के वेयरहाउस में भी एक्सपायरी दवाओं का जखीरा मिला है। विकास उपाध्याय ने कहा कि यह तो राजधानी का एक छोटा सा हिस्सा है जहाँ एक्सपायरी दवा मिली है यदि इस मामले की कठोरता से जाँच होगी तो इसके अलावा राजधानी सहित छत्तीसगढ़ में ऐसे मामले जरूर मिलेंगे।

उपाध्याय ने कहा कि यदि ऐसी दवाई नवजात शिशुओं को जो उनके पोषण दुरूस्त करने के लिये दिये जाते हैं उसे खिलाई जायेगी तो उन बच्चों पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा ये तो सभी समझ सकते हैं। उपाध्याय ने इस मामले में सीधे-सीधे बीजेपी सरकार की संलिप्तता को जनता के समक्ष लाकर रख दिया है क्योंकि इससे पूर्व भी बीजेपी के संरक्षण में सीजीएमएससी द्वारा सप्लाई की गई कैल्शियम की 6500 से 7000 यूनिट दवाईयाँ खराब मिली थीं और अस्पतालों में सप्लाई किये गये मेडिकल किट जैसे दस्ताना, सिरिंज, सर्जिकल ब्लेड और अन्य कई सामग्री खराब स्थिति में मिले थे। उपाध्याय ने कहा कि बड़ी कंपनियों में भाजपा के नेताओं और उनके परिवार के लोग शामिल हैं तथा बड़ी कंपनियों से सांठ-गांठ कर उनको फायदा पहुँचाने जानबूझकर सीजीएमएससी ऐसी एजेंसियों को टेंडर दे रही है।

विकास उपाध्याय ने कहा कि आज ही वे सीजीएमएससी के साथ दोषी कंपनियों, एजेंसियों के ऊपर एफआईआर दर्ज करायेंगे। उपाध्याय ने राजधानी सहित प्रदेश भर के सभी शासकीय स्वास्थ्य केन्द्र, उप स्वास्थ्य केन्द्र, अस्पतालों में दवाईयों के जाँच परख करने की मांग उठाई है। उपाध्याय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में बीजेपी की साय सरकार लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रही है, बीजेपी नेता एजेंसियों के माध्यम से अपने परिवार को लाभ पहुँचाने एक्सपायरी और कम अवधि वाली दवाओं का खेल छत्तीसगढ़ की भोली-भाली जनता से खेल रही है और छत्तीसगढ़ में मरीजों, महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों की जान को जोखिम में डाल रहे हैं सरकार को छत्तीसगढ़ के नागरिकों की तनिक भी चिंता फिकर नहीं है।