ग्राम पंचायत मामा भांचा में  शिविर लगाकर किसानों को  दी गई जानकारी….

ग्राम पंचायत मामा भांचा में शिविर लगाकर किसानों को दी गई जानकारी….

May 8, 2026 0 By Central News Service


बागबाहरा 08 मई 2026/ ग्राम पंचायत मामा भांचा में संकल्प यात्रा के दौरान कृषि विभाग एवं उद्यानिकी विभाग के द्वारा पंचायत भवन में शिविर आयोजित कर किसानों को रासायनिक खाद निर्माण,धान कि विभिन्न फसल, सब्जियों कि उपज व पैदावार के साथ कृषि उपकरणों के बारे में वृस्तित जानकारी दी गई।

उक्त शिविर कृषि विभाग से विकास चंद्राकर उद्यानिकी विभाग जिला इकाई के अधिकारी के साथ ग्राम पंचायत सरपंच धर्मेन्द्र कुमार साहू, ढाल सिंह ध्रुव, लोमेश साहू, जगदीश निषाद, नरेश जैन, सुभाष पुरी गोस्वामी, केशव साहू, रुपेन्द्र साहू, थानु साहू, असवंन पटेल, मिलन ध्रुव, देव साहू,सहित किसान बड़ी संख्या में उपस्थित रहें।