रायपुर: तार गले में बांधकर दूसरी मंजिल से कूदा, मानसिक दबाव में था NEET कैंडिडेट

रायपुर: तार गले में बांधकर दूसरी मंजिल से कूदा, मानसिक दबाव में था NEET कैंडिडेट

February 23, 2026 0 By Central News Service

रायपुर । राजधानी रायपुर के भांठागांव स्थित अवधपुरी कॉलोनी में रविवार को नीट अभ्यर्थी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वो मानसिक दबाव में था। मृतक छात्र की पहचान रायगढ़ जिले के पुष्पेंद्र पटेल के रूप में हुई है। मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, पुष्पेंद्र भांठागांव में किराए के मकान में रहकर मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट की तैयारी कर रहा था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, छात्र ने मकान की दूसरी मंजिल से गले में जीआई तार (लोहे का तार) बांधकर छलांग लगा दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।