कमरौद स्कूल में रंगारंग कार्यक्रम के साथ मनाया आनंद मेला…पालक, शिक्षकों एवं बच्चों ने उठाया लुत्फ…
February 11, 2026
संपादक मनोज गोस्वामी
महासमुन्द 11 फरवरी 2026/ शासकीय नवीन कन्या पूर्व माध्यमिक शाला कमरौद एवं प्राथमिक शाला कमरौद के संयुक्त तत्वाधान में आनंद मेला का आयोजन दिनांक 10 फरवरी 26 दिन मंगलवार को किया गया। जहां पालकों, शिक्षको एवं बच्चों ने कार्यक्रम का जमकर लुत्फ उठाया। आनंद मेला का शुभारंभ दोपहर 12 बजे हुआ जो शाम 5 बजे तक चला। जहां उपस्थित पालकों ने स्कूली बच्चों का मनोबल बढ़ाते हुए उनके द्वारा बनाए व्यंजनों का स्वाद चखा।बच्चों द्वारा बनाए व्यंजनों में गुपचुप, समोसा, चाट, चना, बड़ा,मिर्ची भजिया, मुंगेड़ी, गुलाब जामुन मोमोस आदि का लुत्फ उठाया। बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक की प्रस्तुति भी हुई।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत कमरौद के सरपंच श्रीमती वेणु भारती साहू, उपसरपंच श्रीमती लता संहिस, हायर सेकेण्डरी स्कूल के शाला प्रबंधन विकास समिति के अध्यक्ष भूषण नामदेव, ग्राम पटेल मोहनलाल लाल कुलदीप, पूर्व प्रधान पाठक चमन लाल साहू, व्याख्याता मोहनलाल लाल साहू, खिलेश्वर साहू, कमलनारायण साहू, भारत लाल साहू, कीर्तन पटेल, खोमन लाल साहू, श्रीमती तोरण दीवान, चिंताराम ठाकुर, बाबूलाल साहू, एवं बड़ी संख्या में शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन सत्यभूषण नशीने के द्वारा किया गया।



