महासमुंद – युवक कि हत्या कर आरोपी ने किया आत्मसमपर्ण… जानें क्या है वजह.. आधी रात क्यों उतारा मौत के घाट…

महासमुंद – युवक कि हत्या कर आरोपी ने किया आत्मसमपर्ण… जानें क्या है वजह.. आधी रात क्यों उतारा मौत के घाट…

February 4, 2026 0 By Central News Service

महासमुंद 04 फरवरी 2026/ जिला मुख्यालय से महज 10 किमी में ग्राम कोसरंगी में कल रात्रि लगभग 11.30 बजे के आसपास एक युवक की हत्या कि मामला सामने आया है। मृतक की पहचान कोसरंगी निवासी वाकेश साहू उम्र 25 वर्ष पिता भरत साहू के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी नकुल साहू उम्र 33 वर्ष पिता केशव साहू ग्राम कोसरंगी निवासी काम के सिलसिले में रायपुर गया हुआ था, जो बीती रात अपने घर लौटा। इसी दौरान उसके कोसरंगी के घर पर वाकेश साहू मौजूद था। जिसको देखकर नकुल साहू ने रात में अपने घर आने का कारण पुछा तो वाकेश ने सही जवाब नहीं दिया और इसी बीच मृतक और आरोपी कि बीच झड़प हो गई, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गया। झगड़े के दौरान आरोपी ने वाकेश पर डंडे और पत्थर से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

तत्पश्चात आरोपी नकुल उसकि शव को बाड़ी वाले गली में छोड़कर महासमुंद सिटी कोतवाली में जाकर अपनी जघन्य अपराध को स्वीकार करते हुए आत्मसमपर्ण कर दिया।

उक्त घटना के बाद कोसरंगी गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। महासमुंद पुलिस के द्वारा मृतक एवं आरोपी के परिजनों और पड़ोसीयो के माध्यम से जानकारी ली जा रही है। प्रार्थी किशन साहू के रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी नकुल साहू पर अपराध क्रमांक 47/26 धारा 103 (01)BNS दर्ज कर विवेचना जारी है ।