प्रथम राष्ट्रीय रोवर रेंजर जंबूरी दूधली बालोद में राष्ट्रीय मुख्य आयुक्त के. के.खंडेलवाल का भव्य स्वागत किया गया
January 16, 2026
राष्ट्रीय मुख्य आयुक्त का छत्तीसगढ़ आगमन
रायपुर भारत स्काउट एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ में प्रथम राष्ट्रीय रोवर रेंजर जंबूरी दूधली बालोद छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय मुख्य आयुक्त के. के.खंडेलवाल जी का भव्य स्वागत किया गया जिला संघ रायपुर के अध्यक्ष जी स्वामी जी जिला आयुक्त जिला शिक्षा अधिकारी हिमांशु भारतीय जिला सचिव मृत्युंजय शुक्ला जी द्वारा रायपुर माना एयरपोर्ट पर के के खंडेलवाल जी का भव्य स्वागत सम्मान के साथ जंबूरी स्थल तक लाया गया उन्हें छत्तीसगढ़ की संस्कृति वेशभूषा यहां के पारंपरिक व ऐतिहासिक जगह के बारे में जानकारी दी गई साथ ही छत्तीसगढ़ के व्यंजन का भी स्वाद करवाया गया उद्बोधन में प्रदेश भर से आए हुए सभी स्काउट गाइड प्रभारी व बच्चों को शुभकामनाएं प्रेषित की और प्रथम राष्ट्रीय जंबूरी दूधली बालोद छत्तीसगढ़ में एक नया इतिहास बनने की बात कही इस कार्यक्रम में जिला संघ रायपुर की डीटीसी सुश्री साहिना परवीन डीओसी स्काउट हेमंत शुक्ला डीओसी गाइड लक्ष्मी नायक संयुक्त सचिव लीना वर्मा सहित समस्त ब्लाक सचिव समस्त स्काउट गाइड प्रभारी व बच्चों का अनुकरणीय योगदान रहा


