बागबाहरा छग अधिकारी कर्मचारी संघ मांग पुरी नहीं होने पर.…कल मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री के नाम से ज्ञापन सौंपेंगे- राजेश कौशिक
December 30, 2025
संपादक मनोज गोस्वामी
महासमुंद 30 दिसंबर 2025/ छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के हजारों कर्मचारी 3 दिन की हड़ताल पर हैं. छत्तीसगढ़ राज्य के सभी जिलों और विकास खंडों में हड़ताल की जा रही है. ज़िले के बागबाहरा विकासखंड में भी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारी जुटे और मांग पूरी करने के लिए आवाज बुलंद की ।
अगर मांग पूरी नहीं होती है तो अनिश्चितकालीन आंदोलन किया जाएगा.
मोदी की गारंटी पूरी नहीं
छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के पदाधिकारियों ने बताया कि विधानसभा चुनाव में भाजपा के घोषणा पत्र में मोदी की गारंटी के रूप में कर्मचारियों से वादे किए गए थे. साथ ही शपथ पत्र भी जारी किया गया था. जिसमें महंगाई भत्ता सहित कर्मचारी अधिकारी हित की कई बातें थी. आज 2 वर्ष बीत जाने के बाद भी मोदी की गारंटी पूरी नहीं की गई है।
अगर मांग पूरी नहीं होती है तो अनिश्चितकालीन आंदोलन किया जाएगा. – राजेश कौशिक छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन ब्लांक अध्यक्ष

कई सरकारी काम प्रभावित
छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के आंदोलन पर चले जाने से शासकीय कार्यालयों का कामकाज ठप नजर आया. कई शासकीय कामों में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. कई विभागों में जरूरी सर्टिफिकेट तक के काम प्रभावित हो रहे हैं.
फेडरेशन की प्रमुख मांगें
केंद्र सरकार के समान कर्मचारियों एवं पेंशनरों को देय तिथि से महंगाई भत्ता (DA) लागू किया जाए.
DA एरियर्स की राशि कर्मचारियों के GPF खाते में समायोजित की जाए.
सभी कर्मचारियों को चार स्तरीय समयमान वेतनमान दिया जाए.
वेतन विसंगतियों को दूर करने पिंगुआ कमेटी की रिपोर्ट सार्वजनिक किया जाए.
प्रथम नियुक्ति तारीख से सेवा गणना करते हुए संपूर्ण सेवा लाभ दिया जाए.
पंचायत सचिवों का शासकीयकरण किया जाए.
सहायक शिक्षकों एवं सहायक पशु चिकित्सा अधिकारियों को तृतीय समयमान वेतनमान दिया जाए.
नगरीय निकाय के कर्मचारियों को नियमित मासिक वेतन और समयबद्ध प्रमोशन दिया जाए.
अनुकंपा नियुक्ति नियमों में 10 प्रतिशत सीलिंग में शिथिलीकरण की जाए.
प्रदेश में कैशलेश सुविधा लागू की जाए.अर्जित अवकाश नगदीकरण 300 दिवस किया जाए.
दैनिक, अनियमित, संविदा कर्मचारियों को नियमित करने की ठोस नीति बने.
सभी विभागों में समानता लाते हुए रिटायरमेंट उम्र 65 वर्ष की जाए.

बागबाहरा छग अधिकार कर्मचारी फेडरेशन पदाधिकारी एवं कर्मचारी रहे उपस्थित…
- राजेश कौशिक ब्लाक संयोजक
- प्रकाश बघेल ब्लांक सह संयोजक
- भैय्याराम चंद्राकर- संरक्षक
- भीमसेन चंद्राकर – पेंशनर संगठन
- डोमन टंडन – सदस्य
- विजय शर्मा- सदस्य
- डीके सेन -पेसंनर संगठन
- बेदलाल साहू -अध्यक्ष चतुर्थ वर्ग कर्मचारी संगठन बागबाहरा
- मुकुंद डड़सेना -अध्यक्ष छ.ग.ग्रा.कृ.वि.अधिकरी संगठन
- सरोज चंद्राकर- अध्यक्ष, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता
11.भंगीराम ध्रुव -अध्यक्ष पटवाटी संघ
- लोकेन्द्र आवडें – अध्यक्ष स्वास्थ्य विभाग
सहित अन्य विभागों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी गणों सहित कर्मचारी कि बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।



