सरयूपारिण ब्राह्मण सभा का सर्वजन निशुल्क स्वास्थ्य शिविर 28 दिसंबर को
December 26, 2025रायपूर/प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी सर्वजन हेतु निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन आगामी 28 दिसंबर दिन रविवार को सरयूपारिण ब्राह्मण सभा छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजन तुलसी भवन संजय रिंग रोड 1में आयोजित किया जा रहा है उक्त जानकारी समाज के अध्यक्ष डॉ सुरेश शुक्ला ने दी। डॉ सुरेश शुक्ला ने बताया कि आयोजित स्वास्थ्य शिविर में छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी सेवाएं देंगे ,नेत्र रोग,किडनी रोग, लीवर जांच, हड्डी रोग, न्यूरोफिजिशियन दंत रोग चिकित्सक ईएनटी विशेषज्ञ फिजियोथैरेपी, एलोपैथिक होम्योपैथिक चिकित्सा आर्युवेदिक चिकित्सा,स्त्री रोग विशेषज्ञ ,हड्डी रोग विशेषज्ञ, शिशु रोग विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ उपस्थित रहेंगे. उक्त स्वास्थ्य शिविर पूर्णतः निशुल्क होगा इसमें नेत्रों का परीक्षण कर चश्मा वितरण एवं उपलब्ध एलोपैथिक,आयुर्वेदिक दवाइयां का वितरण भी निशुल्क होगा साथ ही पैथोलॉजी जांच एक्स रे,भी निशुल्क होगी.योग पद्धति, मर्म चिकित्सक भी उपस्थित होंगे ।यह आयोजन सभी नागरिकों के लिय होगा,सभी समाज के लोग आकर इसका लाभ उठाएं। शिविर प्रातः 10 बजे समाज के कुलपुरुष तुलसीदास जी कीपूजन कर प्रारंभ किया जाएगा। शिविर में माननीय सर्वश्री सत्यनारायण शर्मा पूर्व मंत्री, श्री पुरंदर मिश्रा विधायक ,श्री सुनील सोनी विधायक , राजे श्री महंत डॉ रामसुंदर दास पूर्व विधायक तथा क्षेत्रीय जोन अध्यक्ष श्री बद्री गुप्ता , पार्षद प्रमोद साहू, स्वप्निल मिश्रा,एवं अन्य गणमान्य नागरिक विशेष अतिथि के बतौर पर आमंत्रित हैं। 🙏


