सरपंच धर्मेन्द्र साहू ने जिला पंचायत सदस्य नैन पटेल को सीसी रोड निर्माण एवं हाइमास्क लाइट कि सुविधा देने ज्ञापन सौंपा….

सरपंच धर्मेन्द्र साहू ने जिला पंचायत सदस्य नैन पटेल को सीसी रोड निर्माण एवं हाइमास्क लाइट कि सुविधा देने ज्ञापन सौंपा….

December 26, 2025 0 By Central News Service

महासमुंद 26 दिसंबर 2025/ ग्राम पंचायत मामा भांचा में विकास कि गति को अग्रशित करने सरपंच धर्मेन्द्र साहू ने जिला पंचायत सदस्य नैन पटेल को सीसी रोड निर्माण एवं हाइमास्क लाइट कि सुविधा उपलब्ध कराने ज्ञापन सौंपा।

जिसमें जिला पंचायत सदस्य नैन पटेल ने अतिशीघ्र जिला पंचायत मद से कार्य के लिए मद उपलब्ध कराने कि बात कहा ।

सरपंच धर्मेन्द्र साहू ने बताया कि ग्राम कि विकास कि प्रमुखता को देखते हुए विकास कार्य कराने का संकल्प है। जिसमें सीसी रोड निर्माण, नल जल योजना, गांवों में रौशनी प्रदान हेतु हाइमास्ट लाइट, रंगमंच भवन, तालाबों में बोर खनन व पचरी निर्माण,श्रमिकों के लिए रोजगार गारंटी योजना के तहत कार्यों कि अति आवश्यकता है।

उक्त ज्ञापन सौंपने के दौरान सरपंच धर्मेन्द्र साहू, उपसरपंच कोमल महानंद, वीरेन्द्र साहू, सहित ग्रामीण जन उपस्थित रहें।