महासमुंद बीज भंडार व्यवसायी विजय चंद्राकर कि पानी में डुबने से मौत…कारण अज्ञात.. महासमुंद पुलिस जांच में जुटी…

महासमुंद बीज भंडार व्यवसायी विजय चंद्राकर कि पानी में डुबने से मौत…कारण अज्ञात.. महासमुंद पुलिस जांच में जुटी…

October 9, 2025 0 By Central News Service

महासमुंद 09 अक्टूबर 2025/ छत्तीसगढ़ बीज भंडार के संचालक और सिविल लाइन निवासी विजय चंद्राकर (65 ) वर्ष की मौत कोडार बांध में डूबने से हो गई। मौत का कारण फिलहाल अज्ञात बताया जा रहा है। जिसमें महासमुंद पुलिस जांच में जुटी हुई है।

जानकारी के अनुसार आज दोपहर लगभग 2.30 बजे कोडार बांध के किनारे एक स्कूटी बहोत समय तक खड़े  देख ग्रामीणों को संदेह हुआ। जब आसपास खोजबीन की गई तो बांध के पानी में एक शव मिला। जिसका पहचान छत्तीसगढ़ बीज भंडार के संचालक विजय चंद्राकर के रूप में किया गया। तुमगांव थाना ने मृतक कि हुलिया पहचान एवं जानकारी के लिए परिजनों को बुलाया गया है।

स्व विजय चंद्राकर कि छत्तीसगढ़ बीज भंडार के नाम से महासमुंद के गोल बाजार में दुकान है एवं वह सामाजिक और राजनीतिक संगठन से जुड़े व्यक्ति थे।