ग्राम मामा भांचा में शरद पूर्णिमा बड़ी धुमधाम से मनाया गया…अमृत रुपी शीतल खीर का वितरण किया गया…

ग्राम मामा भांचा में शरद पूर्णिमा बड़ी धुमधाम से मनाया गया…अमृत रुपी शीतल खीर का वितरण किया गया…

October 8, 2025 0 By Central News Service

महासमुंद 08 अक्टूबर 2025/ ग्राम मामा भांचा में जय मां दुर्गा समिति के द्वारा शरद पूर्णिमा बड़ी हर्षोल्लास पूर्वक से मनाया गया।

समिति के द्वारा बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिसमें बच्चों ने विभिन्न प्रकार के नृत्य करके समा बांधे , वहीं सभी प्रतियोगियों को प्रोत्साहन राशि दिया गया, एवं नवरात्र में जस गीत गाकर सेवाएं देने वाले सेविकाओं को श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। तद उपरांत शरद पूर्णिमा का अमृत रुपी शीतल खीर एवं हलवा कि प्रसादी का वितरण किया गया।

उक्त कार्यक्रम में समिति के सरंक्षक कोमल महानंद, हरक कन्नोंजे, अध्यक्ष डिगेश्वर साहू, मनोज गिरि, टिकेश साहू, अरुण साहू, खिलेश्वर साहू, घनश्याम साहू , कार्यकर्ता गण सतीश साहू,शुभम् साहू, हिमांशु साहू, जीतेश साहू, कृष्णा यादव, देवेश कन्नौजे, साहिल सागर, हेमांशु यादव, महिलाओं में जगबाई यादव, कांति साहू, तारणी गोस्वामी,भामिनी सूर्यवंशी,दामिनी साहू, पानबाई साहू, विमला महानंद, नमिता कन्नौजे, तनुजा साहू, प्रियांशी साहू, रेश्मा साहू, सेजल ,नीलम महानंद,दुर्गा साहू, चादंसी यादव, सिमरन ध्रुव काव्या‌ गोस्वामी सहित समिति के सदस्य गण एवं ग्रामीण अधिक संख्या में उपस्थित रहें।