श्री रामचन्द्र स्वामी (नागरीदास) मंदिर में खीर के साथ हनुमान संजीवनी बूटी का मंदिर परिसर मे सोमवार को वितरण होगा

श्री रामचन्द्र स्वामी (नागरीदास) मंदिर में खीर के साथ हनुमान संजीवनी बूटी का मंदिर परिसर मे सोमवार को वितरण होगा

October 5, 2025 0 By Central News Service

रायपुर/स्वामी नागरीदास मंदिर में शरद पूर्णिमा पर हर वर्ष खीर में विभिन्न प्रकार के आयुर्वेदिक दवाई मिलाकर वितरण मध्य रात्रि 12 बजे के बाद नि:शुल्क किया जाता है वही शरद पूर्णिमा के अवसर पर कई मंदिरों में खीर का वितरण किया जाता है, जिसमें औषधीय गुण होते हैं। यह खीर अस्थमा,पथरी,पीलिया, आलचा,कमर दर्द,खूनी बावाशीर और सांस संबंधी बीमारियों में लाभदायक मानी जाती है। कुछ मंदिरों में शरद पूर्णिमा पर जड़ी-बूटियों से युक्त खीर का वितरण किया जाता है, जिसमें अर्जुन के छाल और अन्य जड़ी-बूटियों का मिश्रण होता है।