श्री रामलीला मंडली ग्राम बी.के.बाहरा क़े नन्हें-मुन्हें बाल कलाकारों को सम्मानित किया गया…

श्री रामलीला मंडली ग्राम बी.के.बाहरा क़े नन्हें-मुन्हें बाल कलाकारों को सम्मानित किया गया…

October 5, 2025 0 By Central News Service

भीमखोज-खल्लारी 05 अक्टूबर 2025/ ग्राम बी.के.बाहरा में चार दिवसीय श्री रामलीला का मंचन किया गया। इस लीला में श्री राम जन्म की लीला,विश्वामित्र आगमन एवं ताड़का वध की लीला,धनुष यज्ञ एवं सीता स्वयंवर की लीला,एवं मेघनाथ,कुंभकर्ण और रावण वध की लीला का भव्य मंचन किया गया। श्री रामलीला में नन्हें-मुन्हें बाल कलाकारों नें बेहद ही उत्साह क़े साथ बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया एवं श्री राम लीला का जीवंत अभिनय प्रस्तुत किया गया।

इस पावन अवसर में द्रोण पटेल, स्वयंसेवक नें कहा कि रामलीला के आयोजन से समाज में बड़े बदलाव ला सकते है। एवं यह भाव आपसी द्वेष को समाप्त कर समाज में सद्भाव और एकता को बढ़ावा देता है,असत्य पर सत्य,बुराई पर अच्छाई अन्याय पर न्याय के विजय का प्रतीक हैं विजयादशमी। ततपश्चात बाल कलाकारों को पेंन कॉपी,पेंसिल,रबर,कटर प्रदान कर उत्साहवर्धन किया गया एवं उज्ज्वल भविष्य की मङ्गलमयी शुभकामनाएं दी गई।

उक्त समय में श्रीराम लीला मंडली के मैनेजर डिगेश्वर साहू “अलकरहा” उप मैनेजर राधेश्याम पटेल,अध्यक्ष विशम्भर निषाद,उपाध्यक्ष केशव पटेल,सचिव लेखराम पटेल,सहसचिव चंद्रशेखर नागवंशी,संरक्षक सेतराम साहू,मोहित साहू,व्यास पं.डिगेश्वर प्रसाद तिवारी,अक्षय साहू सदस्य पीलूराम सेन,कार्तिक राम पटेल,मनोहर लाल ध्रुव,पुष्कर पटेल,खेमराज साहू,पुनीत पटेल एवं बड़ी संख्या में समस्त ग्रामवासी उपस्थित थे।