मामा भांचा में आज जय महामाया जस एवं जगराता ग्रुप बिहाझर बागबाहरा कार्यक्रम का आयोजन..

मामा भांचा में आज जय महामाया जस एवं जगराता ग्रुप बिहाझर बागबाहरा कार्यक्रम का आयोजन..

October 2, 2025 0 By Central News Service

महासमुंद 02 अक्टूबर 2025/ ग्राम मामा भांचा में विजयादशमी (दशहरा) पर्व प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी बड़ी धुमधाम से मनाया जाएगा, जिसमें प्रभु श्रीराम जी के द्वारा रावण वध दशहरा मैदान में किया जाएगा। उसके बाद सोन पत्ती जीत ( रैनी पत्ती) के साथ दशहरा कि बधाई एक दुसरे को देकर मनाया जाता है। वहीं ग्राम वासी इस विजय कि खुशी पर जय महामाया जस गीत एवं जगराता ग्रुप बिहाझर बागबाहरा का रात्रि कालीन कार्यक्रम का आयोजन रखा गया है। कार्यक्रम में जस गीत,जंवारा दर्शन,सुवा गीत,गौरी गौरा झांकी,राउत नाचा, पंथी नृत्य, आदि कि प्रस्तुति देंगे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि निखिल कांत साहू (नपा अध्यक्ष महासमुंद), अध्यक्षता धर्मेन्द्र साहू (सरपंच ग्राम पंचायत मामा भांचा), विशेष अतिथि श्रीमती धनेश्वरी प्रहलाद साहू (जपं सदस्य बागबाहरा), थान सिंह दीवान (भाजपा जिला कोषाध्यक्ष) , चंदू लाल साहू (अध्यक्ष साहू समाज खल्लारी परिक्षेत्र),अलख राम साहू (उपाध्यक्ष साहू समाज खल्लारी परिक्षेत्र), त्रिलोक चंद जैन (अध्यक्ष श्री राम मंदिर निर्माण समिति), वेद कुमार दीवान (अध्यक्ष ग्राम विकास समिति), कोमल कुमार महानंद (उप सरपंच ग्राम पंचायत मामा भांचा) कि गरिमामय उपस्थित में समस्त ग्राम वासियों के सहयोग से संपन्न होंगे। उक्त जानकारी आयोजक समिति डिगेश्वर साहू एवं खिलेश्वर साहू के द्वारा दी गई।