नक्सल हमले में शहीद एएसपी आकाश राव गिरीपुंजे की पत्नी बनेंगी डीएसपी…

नक्सल हमले में शहीद एएसपी आकाश राव गिरीपुंजे की पत्नी बनेंगी डीएसपी…

September 10, 2025 0 By Central News Service

संपादक मनोज गोस्वामी

रायपुर 10 सितंबर 2025/छत्तीसगढ़ सरकार ने नक्सल हमले में शहीद एएसपी आकाश राव गिरिपुंजे की पत्नी स्नेहा गिरिपुंजे को डीएसपी पद अनुकंपा देने जा रही है। आकाश 9 जून 2025 को सुकमा जिले में हुए बम विस्फोट में शहीद हुए थे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में यह फैसला लिया गया। राज्य शासन द्वारा गिरिपुंजे की शहादत और अदम्य वीरता को सम्मानित करते हुए उनकी पत्नी को यह पद दिया जा रहा है। पहली बार हुई फूल कैबिनेट

की बैठक में यह बड़ा फैसला लिया गया है। इससे पहले नक्सल हमले में शहीद हुए एसपी वीके चौबे के पुत्र को डिप्टी कलेक्टर बनाया गया था। वहीं कांग्रेस नेता महेंद्र कर्मा के बेटे आशीष कर्मा को भी डिप्टी कलेक्टर बनाया गया था। जबकि आकाश की पत्नी को डीएसपी बनाया गया है। इसी तरह अन्य फैसलों में पत्रकारों की पेंशन राशि 10 हजार रुपए से बढ़ाकर 20 हजार रुपए कर दी गई है, जबकि राज्य की सौर ऊर्जा नीति में संशोधन, लोक सेवा आयोग अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर फैसला किया गया है।

आकाश राव रायपुर के रहने वाले हैं। उनकी स्कूली शिक्षा रायपुर से ही हुई है। वह पूर्व कांग्रेस पार्षद के भतीजे हैं। 2013 बैच के अधिकारी हैं। आकाश का सिलेक्शन पीएससी में 2013 में हुआ था वह डीएसपी के लिए चुने गए थे।

आकाश को 2019-20 में पुलिस मेडल दिया गया था। आकाश राव रायपुर के सीएसपी भी रह चुके हैं। इसके अलावा वह महासमुंद, दुर्ग के एडिशनल एसपी रहे हैं। वर्तमान में उनकी पोस्टिंग सुकमा जिले में थी। जो कि बस्तर बंद के दौरान जिले के कोंटा क्षेत्र के अंतर्गत कोंटा-एर्राबोरा मार्ग पर डोंड्रा गांव के करीब प्रेशर बम की चपेट में आकर एएसपी गिरीपुंजे गंभीर रूप से घायल हो गए। एएसपी को अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।