गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ के साथ… गणपति विसर्जन…

गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ के साथ… गणपति विसर्जन…

September 8, 2025 0 By Central News Service

महासमुंद 08 सितंबर 2025/ जिले के समीपस्थ ग्राम मामा भांचा में ग्यारह दिन कि गणेश जी कि पुजा करने के बाद अंततः सभी गणेश समिति के द्वारा गाजे बाजे के साथ श्री गणेश जी कि प्रतिमा का भव्य शोभायात्रा निकालकर विसर्जन किया गया।

ग्राम मामा भांचा में गणेश समितियों ने इस वर्ष 05 सार्वजनिक स्थानों पर गणेश जी कि मुर्ति विराजित कर पुरे विधि विधान से पूजा अर्चना कर अनंत चतुर्दशी के दिन पुरे उल्लास पुर्वक गाजे बाजे के साथ नाचते हुए , गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ के जयकारों के साथ रिद्धि सिद्धि के स्वामी मंगलमुर्ति गणपति जी कि प्रतिमा का तालाब में विसर्जन किया गया।

इसमें समितियों के प्रमुख हेमंत साहू,टाकेश्वर साहू, सीतल पटेल, मनीष साहू, रवि यादव, डिगेश्वर साहू, छन्नु यादव,लिलेश्वर साहू, शुभम् साहू, ओमेश साहू, अमन द्विवेदी,नमन द्विवेदी,राकेश साहू, राहुल दीवान,सतीश साहू, भुनेश्वर चक्रधारी, शुभम् ध्रुव, अभिषेक दीवान, लक्की दीवान, उदित दीवान, तोरण साहू, सुभाष यादव , राजेश निषाद, कौशल कुमार आदि लोगों के साथ ग्रामीण जन भारी संख्या में भगवान को विदाई दिए।