शिक्षक दिवस का आयोजन हुआ…

शिक्षक दिवस का आयोजन हुआ…

September 7, 2025 0 By Central News Service

महासमुंद 07 सितंबर 2025/ स्थानीय भलेसर मार्ग पर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर उ. मा. विद्यालय महासमुंद में शिक्षक दिवस पर शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया ।
कार्यक्रम का शुभारंभ आदर्श शिक्षा मंडल समिति के उपाध्यक्ष श्रीमती संध्या शर्मा, विद्यालय के प्राचार्य देवराज वर्मा, वरिष्ठ आचार्या श्रीमती मनोज साहू, शिवकुमार कन्नौजे, बलराम सेन द्वारा मां सरस्वती, ओम, भारतमाता एवं डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के छाया चित्र पर पुष्प अर्पण, तिलक लगाकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया ।

इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा सभी शिक्षक – शिक्षिकाओं को उपहार प्रदान कर सम्मान किया गया ।
तत्पश्चात विद्यालय के छात्राओं द्वारा शिक्षको के सम्मान में मनमोहक एवं आकर्षक नृत्य की प्रस्तुति दी ।
इस सम्मान समारोह में शिक्षक -शिक्षिकाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ, जिसमें सभी शिक्षकों की सहभागिता रही l उक्त प्रतियोगिताओं में भाग लेने पर छात्र- छात्राओं के द्वारा उपहार से पुरस्कृत किया गया ।
इस पूरे कार्यक्रम का संचालन कन्या भारती के अध्यक्ष कु. योगिता ध्रुव एवं कु. उमेश्वरी नेताम द्वारा किया गया ।

इसके पश्चात विद्यालय के सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों द्वारा विद्यालय में विराजित श्री गणेश जी का हवन पूजन किया गया l

इस आयोजन को सफल बनाने में कन्या भारती से कु. विधि साहू, कु. पूजा साहू, कु. वंदना साहू,कु. डिम्पल यादव, कु.रीमा चंद्राकर, यामिनी साहू, भूमिका धुव, उर्वशी साहू, तोषकुमारी ठाकुर, कामिनी ठाकुर,किशोर भारती से अध्यक्ष भावेश साहू, उपाध्यक्ष खेमचंद साहू, सचिव हर्ष देव खुटे, कृष्णा कोसरिया, गुलशन दास मानिकपुरी, युवराज साहू, रूद्र साहू एवं कन्या भारती एवं किशोर भारती के समस्त पदाधिकारी छात्र छात्राओं का सहयोग सराहनीय रहा ।
इस कार्यक्रम की जानकारी विद्यालय के प्रचार प्रसार प्रमुख पवन निर्मलकर एवं ललित सिन्हा द्वारा दिया गया l