सड़क दुर्घटना में घायल युवक ने उपचार के दौरान अस्पताल में दम तोड़ा…सिर पर लगा था अंदरुनी चोंट…मामला दर्ज…

सड़क दुर्घटना में घायल युवक ने उपचार के दौरान अस्पताल में दम तोड़ा…सिर पर लगा था अंदरुनी चोंट…मामला दर्ज…

August 29, 2025 0 By Central News Service

बागबाहरा 29 अगस्त 2025/ कोमाखान थाना क्षेत्र के सुवरमार मोड के पास सड़क दुर्घटना में घायल ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया. मर्ग जांच के बाद पुलिस ने 27 अगस्त को केस दर्ज कर लिया है।

थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, भिखम पटेल पिता आत्माराम पटेल उम्र 32 साल निवासी खैरटकला 24 जुलाई 2025 को अपने गांव खैरटकला से अपने मोटर सायकल क्रमांक ओडी 26 सी 3846 TVS EXEL 100 से मुनगाशेर जा रहा था।

इसी दौरान सुवरमार मोड़ के पास NH 353 रोड़ पर खरियार रोड़ की ओर से आ रही मोटर सायकल क्रमांक सीजी 06 जीएक्स 2902 के चालक ने तेज एवं लापरवाहीपूर्वक चलाते आकर सामने से ठोकर मार दी, जिससे उसके सिर में चोट लगी. उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहाँ इलाज के दौरान भिखम पटेल की मौत हो गई।

मामले में पुलिस ने आरोपी मोटर सायकल सीजी 06 जीएक्स 2902 चालक के खिलाफ धारा 106(1) BNS के तहत अपराध कायम किया है।