सरस्वती शिशु मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी में भजन, नृत्य एवं मटकी फोड़कर धुमधाम से मनाया पर्व…
August 20, 2025
संपादक मनोज गोस्वामी
महासमुंद 20 अगस्त 2025/ स्थानीय भलेसर मार्ग पर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर उ. मा. विद्यालय महासमुन्द में कृष्ण जन्माष्टमी पर्व का आयोजन किया गया ।
कार्यक्रम में श्रीमती संध्या शर्मा (आदर्श शिक्षा मंडल समिति के उपाध्यक्ष), विद्यालय के प्राचार्य देवराज वर्मा, विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य श्रीमती कृष्णा चंद्राकर उपस्थित थे l

जन्माष्टमी पर्व पर विद्यालय में भगवान श्री कृष्ण का विधिवत पूजन, आरती आचार्य बलराम सेन द्वारा करवाया गया l पूजन के पश्चात भजन, गीत, नृत्य,राधा कृष्ण युगल जोड़ी प्रतियोगिता, कृष्ण सज्जा प्रतियोगिता, मटकी फोड़ के कार्यक्रम हुआ l
इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने अनेक भगवान कृष्ण के ऊपर नृत्य प्रस्तुत किया l जिसमें कु. जीविका पटेल एवं साथी द्वारा राधा कैसे न जले, कुमकुम चक्रधारी एवं साथी द्वारा राधे राधे तेरे बिना कृष्ण तो लगे आधे आधे, ऐश्वर्या चंद्राकर एवं साथी द्वारा बरसाने की होली,
निधि साहू एवं साथी द्वारा वो किसना हैं, दिव्यांशी साहू एवं साथी द्वारा मच गया शोर सारी नगरी रे, वर्षा प्रजापति एवं साथी द्वारा कान्हा सो जरा, कु. श्रेया साहू द्वारा मेरे बाके बिहारी लाल गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया । इस अवसर पर समिति के उपाध्यक्ष श्रीमती संध्या शर्मा द्वारा मीठे रस से भरियो रे राधा रानी लागे प्रस्तुत किया गया l
साथ ही राधा कृष्ण युगल जोड़ी, कृष्ण वेशभूषा, राधा सज्जा प्रतियोगिता भी रखी गई जिसमें शिशु वर्ग के 45 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया l
कक्षा उदय एवं प्रथम से
जिसमें राधा बनो प्रतियोगिता में कु. आरणा चंद्राकर प्रथम स्थान, कु. राशि नाग द्वितीय स्थान, कु. खुस्मिता साहू तृतीय स्थान प्राप्त किया इसी प्रकार
कृष्ण सज्जा प्रतियोगिता में कुणाल प्रजापति प्रथम स्थान, लव कन्नौजे द्वितीय स्थान, सौम्या साहू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया l
राधा कृष्ण युगल जोड़ी प्रतियोगिता में आदित्य एवं वेदिका प्रथम स्थान, शौर्य एवं अपूर्वा द्वितीय स्थान, पुष्कर एवं देवांशी तृतीय स्थान प्राप्त किया l
इसी प्रकार कक्षा अरुण से राधा बनो प्रतियोगिता में कु.जीविका प्रथम स्थान, कु. अनन्या द्वितीय स्थान, कु. वाणी तृतीय स्थान, कृष्ण बनो प्रतियोगिता में भौतिक प्रथम स्थान, भावेश द्वितीय स्थान, विराट साहू तृतीय स्थान प्राप्त किया l
कक्षा द्वितीय से राधा बनो प्रतियोगिता में कुमारी मानसी ध्रुव प्रथम स्थान, कु.आराध्या ध्रुव द्वितीय स्थान, कु. परी तृतीय स्थान प्राप्त किया l कक्षा तृतीय से कु. नियति तांडी प्रथम स्थान, कु. भाविका विश्वकर्मा द्वितीय स्थान, कु. गुंजन साहू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया l
इसके पश्चात मटकी फोड़ का कार्यक्रम हुआ जिसमे सभी छात्र-छात्राओं की भागीदारी रही l अंत में प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया l
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्राचार्य देवराज वर्मा द्वारा कार्यक्रम को संपन्न कराने में सहयोग प्रदान करने वाले शिक्षक शिक्षिकाओं छात्र-छात्राओं का आभार व्यक्त करते हुए आभार प्रदर्शन किया l
इस पूरे कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की छात्रा कु.उमेश्वरी नेताम द्वारा किया गया l
इस आयोजन को संपन्न कराने में विद्यालय के समस्त आचार्य दीदियों एवं छात्र-छात्राओं का सहयोग सराहनीय रहा l




