सामाजिक एकता का ऐतिहासिक क्षण :- 30 वर्षों पश्चात् निर्विरोध सम्पन्न हुआ छ. ग.प्रदेश साहू संघ का चुनाव
August 19, 2025
रायपुर/छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय उस समय अंकित हुआ, जब पूरे 30 वर्षों के पश्चात् सामाजिक निर्वाचन निर्विरोध सम्पन्न हुआ। यह केवल एक चुनाव नहीं, बल्कि समाज की एकता, समझदारी और परिपक्वता का जीवंत उदाहरण है।*
प्रदेश स्तर पर आयोजित इस निर्वाचन में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव एवं संगठन सचिव के पद हेतु अनेक दावेदार सामने आए। किंतु समाज के वरिष्ठ पथप्रदर्शकों — उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, पूर्व मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू,धनेन्द्र साहू,विधायक श्री मोतीलाल साहू, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री विपीन साहू एवं श्री थानेश्वर साहू,पूर्व सांसद श्री चंदूलाल साहू, श्री लखनलाल साहू,राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. सियाराम साहू, विधायक श्री दीपेश साहू, वरिष्ठजन श्रीमती चित्रलेखा साहू, श्रीमती विद्यादेवी साहू,श्री अशोक साहू, श्री खिलावन साहू, श्री प्रीतम साहू एवं पूर्व विधायक श्री वीरेन्द्र साहू — ने एक अद्वितीय पहल करते हुए समन्वय बनाया।
इन महानुभावों के नौ घंटे तक चले अथक प्रयासों एवं मार्गदर्शन से समाज में धन का अपव्यय रोकते हुए और आपसी टकराव की संभावना को समाप्त कर, एकमत से निर्विरोध चुनाव सम्पन्न कराया गया । यह निर्णय न केवल साहू समाज के लिए, बल्कि संपूर्ण समाज के लिए अनुकरणीय है।
इस निर्वाचन में अनुभव एवं सेवा-भाव को प्राथमिकता देते हुए निम्न पदाधिकारियों का चयन हुआ —
प्रदेश अध्यक्ष : डॉ. नीरेंद्र साहू
प्रदेश उपाध्यक्ष : श्री सत्यप्रकाश साहू, डॉ. तिलक साहू एवं श्रीमती साधना साहू
संयुक्त सचिव : श्री प्रदीप साहू एवं श्रीमती बीना साहू
संगठन सचिव : डॉ. सुनील साहू एवं श्रीमती चंद्रवती साहू
यह निर्विरोध निर्वाचन केवल पदाधिकारियों के चयन की प्रक्रिया नहीं, बल्कि समाज के भीतर एकता और आपसी सहयोग की भावना का प्रतीक है। यह सिद्ध करता है कि जब वरिष्ठजनों का मार्गदर्शन और समाजजनों का सहयोग एक सूत्र में बंधता है, तब किसी भी चुनौती को सहजता से पार किया जा सकता है।
निस्संदेह, यह सफलता आने वाले समय में सामाजिक संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करेगी तथा साहू समाज की प्रतिष्ठा को नयी ऊँचाइयों तक ले जाएगी।


