महानदी में छलांग लगाने वाले महिला का शव बरामद…चंडी मंदिर के पास मिला शव…

महानदी में छलांग लगाने वाले महिला का शव बरामद…चंडी मंदिर के पास मिला शव…

August 19, 2025 0 By Central News Service

संपादक मनोज गोस्वामी

आरंग 19 अगस्त 2025/ थाना क्षेत्र के पारागांव में महानदी में बने पुल से एक शादीशुदा महिला रायपुर निवासी स्वाति त्रिवेदी उम्र 27 वर्ष कि कल सुबह महानदी के पुल कुदने कि खबर आई जिसमें आरंग पुलिस ने गोताखोरों के द्वारा भरसक प्रयास जारी रहा कि महिला को ढुंढ ले लेकिन पुरी मशक्कत के बाद भी उक्त महिला नहीं मिली,इस पर थाना प्रभारी राजेश सिंह विशेष बल को खोज खबर के लिए लगाएं रखा क्योंकि उक्त महिला ने जिस स्कूटी से तड़के पांच बजे निकली थी वह पुल के पास हि थी उनकी दुपट्टा और चाबी बरामद हो गया था।

जिसकि आज सुबह पारागांव के चंडी मंदिर के पास उक्त महिला स्वाति त्रिवेदी का शव गांव वासियों ने देखा जिसकी खबर तुरंत आरंग थाना में दी गई, आरंग पुलिस ने महिला कि पहचान कर मामले कि जांच कर रही है।

आपको बता दें कि स्वाति त्रिवेदी का मायका पारागांव था वह ट्रांसपोर्टर नरेश दुबे कि बड़ी बेटी थी जिसका विवाह रायपुर संतोषी नगर निवासी अजय त्रिवेदी के साथ हुई थी तथा दोनों का ढाई माह का बच्चा भी है। स्वाति त्रिवेदी अभी राखी कि त्यौहार में अपने मायके आई थी। आरंग पुलिस आत्महत्या का पुरी तहकीकात कर रहे हैं।