श्रम जीवी पत्रकार संघ का ब्लाक अध्यक्ष प्रदीप द्विवेदी अवैध उगाही करते पुलिस के हत्थे चढ़े….
August 14, 2025संपादक मनोज गोस्वामी
रायपुर 14 अगस्त 2025/ कलम कि ताकत क्या होता है यह कलमकार हि समझ सकते है लेकिन आज के दौर में कलमकार कि परिभाषा इन लोगों को मालूम नहीं।
आज एक ऐसा ही खबर सामने आ रहा है जिसमें प्रदेश के सबसे बड़ी संस्था श्रमजीवी पत्रकार संघ ने जिसको मनोनीत कर बागबाहरा विकासखण्ड का अध्यक्ष नियुक्त कर दिया था आज वही व्यक्ति अवैध उगाही के तौर में जिला गरियाबंद के फिगेंश्वर ब्लांक में सबुत सहित पकड़ा गया है, जानकारी के मुताबिक उनके साथी 3-4 और थे जो तुरंत फरार हो गए।
फिगेश्वर थाना से मिली जानकारी के मुताबिक प्रदीप द्विवेदी अपने 3 साथियों के साथ ब्रिक्स संचालक को शराब पीकर धमका रहा था कि कल तुम्हारी पुरी फैक्ट्री बंद करा दुंगा मैं श्रमजीवी पत्रकार संघ का अध्यक्ष हूं, यदि यह फैक्ट्री चालू रखना है तो 50 हजार दो अन्यथा अभी खड़े -खड़े कार्यवाही कराउंगा , क्योंकि मैं पत्रकार संघ का अध्यक्ष हूं , इसमें फिगेश्वर थाने ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तथाकथित पत्रकार प्रदीप द्विवेदी निवासी मामा भांचा विकासखण्ड बागबाहरा जिला महासमुंद को थाने में पुछताछ किया गया, जिसमें पता चला कि और व्यक्ति उनके साथ थे जो फरार हो गए। थाना प्रभारी फिगेश्वर पुरी पड़ताल करने पर ही कार्यवाही करेंगे।



