सनातन गोस्वामी समाज ने सामाजिक भवन में फहराया तिरंगा….
August 14, 2025
संपादक मनोज गोस्वामी
महासमुंद 14 अगस्त 2025/ 79 वां स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर छग सनातन दशनाम गोस्वामी समाज ने कोसरंगी स्थित सामाजिक भवन में तिरंगा फहराया।
गोस्वामी समाज ने सर्व प्रथम भारत माता के तैल चित्र पर पुष्प , गुलाल लगाकर आरती कर ध्वजारोहण किया, बाद तिरंगे को सलामी के साथ राष्ट्रीय गान किया गया।
इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ सदस्य श्रीमती सरस्वती गोस्वामी , रामेंद्र प्रकाश गिरि, शंकर पुरी, जिला अध्यक्ष तोषण गिरि गोस्वामी, सहकारी समिति खट्टी के अध्यक्ष हुलास गिरि , श्रीमती संध्या गोस्वामी, डिगेंद्र गिरि , मनोज गिरि , यशवंत गिरि, महेश्वर गिरि , प्रभात गिरि, डिगंबर गिरि, मनहरण बन, रूद्रांश गिरि उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन सचिव ओमप्रकाश पुरी ने तथा आभार प्रदर्शन अर्जुन गिरि द्वारा किया गया ।



