देश के वीर सैनिकों के शौर्य पर कल छग सनातन गोस्वामी समाज कोसरंगी में करेंगे ध्वजारोहण…
August 13, 2025संपादक मनोज गोस्वामी
महासमुंद 13 अगस्त 2025/ पुरे भारत वर्ष में स्वतंत्रता दिवस कि 79 वां वर्ष मनाया जाएगा। जिसके लिए तैयारी लगभग पूर्ण रूप से हो गया है। इसी प्रकार प्रति वर्ष छग सनातन दशनाम गोस्वामी समाज कोसरंगी में स्थित समाजिक भवन पर 14 अगस्त को ध्वजारोहण किया जाता है। लेकिन इस वर्ष गोस्वामी समाज ने जो देश आतंकवादी के द्वारा हो रहे गतिविधियों पर भारतीय सेना कि शौर्य पर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देगे, वहीं ऑपरेशन सिंदुर कि गौरव शाली सफलता का धन्यवाद ज्ञापित करेंगे।
उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला अध्यक्ष तोषण गिरि गोस्वामी जी ने आग्रह किया है कि अधिक से अधिक गोस्वामी समाज पहुंचकर देश के वीर सैनिकों के शौर्य पर 79 वां स्वतंत्रता दिवस मनाएं।



