सरस्वती शिशु मंदिर में भाई बहन का अटूट रिश्ता का पर्व रक्षाबंधन पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया….
August 8, 2025
संपादक मनोज गोस्वामी
महासमुंद 08 अगस्त 2025/ स्थानीय भलेसर मार्ग पर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महासमुंद में बालिका शिक्षा एवं शिशु वाटिका के अंतर्गत रक्षाबंधन पर्व का आयोजन किया गया l
इस अवसर पर विद्यालय के सभी भैयाओ का बहनों द्वारा तिलक आरती करके रक्षा सूत्र बांधा गया, और भैयाओं द्वारा बहनों को जीवन भर रक्षा करने का वचन दिया गया।

इस आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय के प्राचार्य देवराज वर्मा , प्रांतीय बालिका शिक्षा प्रभारी आचार्या श्रीमती मनोज साहू, विद्यालय के बालिका शिक्षा प्रभारी श्रीमती दुर्गेश नंदिनी चंद्राकर, सुश्री सरोजनी साव, श्रीमती तारिणी गोस्वामी, श्रीमती मल्लिका चंद्राकर, शिशु भारती प्रमुख श्रीमती किरण सोनी, श्रीमती निशा गोस्वामी , शिशु वाटिका प्रमुख श्रीमती गुरुवारी सोनी, सुश्री टिकेश्वरी चंद्राकर, सुश्री साक्षी घोड़ीचोरे , सुश्री तनुजा साहू, सुश्री अर्चना साव, श्रीमती तनुजा साहू, आचार्य शिव कुमार कन्नौजे, बलराम सेन , किरण साहू, अश्वनी साहू ,अजीतराम साहू, तुलसीराम पटेल, कुंजलाल पटेल, हेमंत साहू, अजय कुमार तांडी, खोजेंद्र कुमार साहू, एवं विद्यालय के समस्त दीदी / आचार्यों पर सहयोग सराहनीय रहा।
इस कार्यक्रम की जानकारी विद्यालय के प्रचार प्रसार प्रमुख पवन निर्मलकर एवं ललित कुमार सिन्हा द्वारा दिया गया ।



