
नपा अध्यक्ष के लिए प्रबल दावेदार देवेंद्र चंद्राकर ने टिकट के लिए ठोकी ताल.. कहा कि जनता के हित में होंगे कार्य….
January 15, 2025
संपादक मनोज गोस्वामी
महासमुंद 15 जनवरी 2025/ नगर पालिका अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ जिला सह संयोजक देवेंद्र चंद्राकर ने टिकट कि दावेदारी कि है, मीडिया से बात करते हुए देवेन्द्र ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी सरकार ने देश में अपना परचम लहरा रहे हैं। इसमें आज पुरी दुनिया मोदी सरकार कि गुण गा रही है, वहीं हमारे छत्तीसगढ में भी डबल इंजन कि सरकार लगातार विकास करते हुए हमारे यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी कि जन हितैषी कार्य किसानों से लेकर गरीब परिवारों के लिए अनेक योजना लोकप्रिय है।
देवेन्द्र चंद्राकर ने कहा कि मैं पुरे कर्तव्य पुर्ण से जनता से जुड़े रहकर जनता कि हितैषी बनकर कार्य को आगे बढ़ाने के लिए आज माननीय विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष येतराम साहू, पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर को संयुक्त रूप से आवेदन प्रस्तुत कर नगर पालिका अध्यक्ष पद टिकट की मांग करते हुए ,अपनी दावेदारी प्रस्तुत की।
चंद्राकर जी ने कहा कि वे भाजपा के सच्चे सिपाही के रूप में विगत 19 वर्षों से भाजपा का ध्वज वाहक बनकर पार्टी की सेवा में जुटे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के 15 साल के कार्यकाल तथा वर्तमान में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी के 1 वर्ष के कार्यकाल में उन्होंने सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 10 साल के विकास कार्यों व जनहित के योजनाओं की प्रचार-प्रसार में कोई कमी नहीं छोड़ी।

अपने सच्चे निष्ठा व पार्टी के प्रति ईमानदारी से किए गए सेवा कार्यों के बदौलत ही उन्होंने आज माननीय विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा व भाजपा जिलाध्यक्ष येतराम साहू के समक्ष नगर पालिका महासमुंद अध्यक्ष पद हेतु भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने की मांग को लेकर दावेदारी प्रस्तुत करते हुए आवेदन पत्र सौंपा है।
इस अवसर पर देवेन्द्र चंद्राकर के साथ पूर्व मंडल अध्यक्ष सतपाल पाली, नंदू जलक्षत्री के साथ समर्थक एवं शुभचिंतक मौजूद थे।
