भाजपा जिलाध्यक्ष ऐतराम साहू का आज प्रथम आगमन पर मामा भांचा में किया भव्य स्वागत

भाजपा जिलाध्यक्ष ऐतराम साहू का आज प्रथम आगमन पर मामा भांचा में किया भव्य स्वागत

January 14, 2025 0 By Central News Service

महासमुंद 14 जनवरी 2025/ भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष ऐतराम साहू का आज खल्लारी विधानसभा क्षेत्र में प्रथम आगमन भारी संख्या में मामा भांचा बस स्टैंड पर गर्म जोशी से आतिशबाजी कर भव्य स्वागत किया गया।

जिला अध्यक्ष ऐतराम साहू के स्वागत में घनश्याम कुंदन साहू (जनपद सदस्य) , सुजीत साहू, भुवन लाल साहू महामंत्री भाजपा खल्लारी मंडल, टिकेश साहू, वेद कुमार दीवान, केशव राम साहू, त्रिलोक चंद जैन, रुपेन्द्र साहू, धर्मेंद्र साहू, कुलेश्वर साहू शेर सिंह यादव, लखन ध्रुव, संतोष पटेल, बली राम साहू, मनीष चंद्राकर, वीरेंद्र साहू,ढाल सिंह ध्रुव, अश्विनी कन्नौजे, रमेश साहू,ने पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया।

वहीं महिलाओं में श्रीमती अश्विनी वेद दीवान, देवकुंवर साहू, विजयालक्ष्मी साहू, धनेश्वरी दीवान, रेखा ध्रुव, ललिता दीवान, चंदरबती साहू, बिरझा ध्रुव, सविता पटेल सहित बड़ी संख्या में पुष्पगुच्छ देकर भव्य स्वागत किया।