दिवंगत स्वतंत्रता संग्राम सेनानी महंत लक्ष्मीनारायण दास को 36 वे निर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित
March 15, 2023रायपुर,14 मार्च- महंत लक्ष्मीनारायण दास जी की पुण्यतिथि के अवसर पर गुरुकुल परिसर स्तिथ भातखण्डे ललितकला शिक्षा समिति द्वारा संचालित लक्ष्मीनारायण कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला रायपुर में महंत जी को श्रद्धा सुमन अर्पित करने हेतु कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस अवसर पर अध्यनरत विद्यार्थियों के साथ उपस्थित समिति पदाधिकारी, प्राचार्य एवम शिक्षक कर्मचारियों द्वारा उनके चित्र में माल्यापर्ण किया गया । सभी ने महंत जी के बताए गए मार्ग पर चलते हुए समाज एवं देश सेवा करने का संकल्प लिया । महंत जी के बताये हुए सद्कार्य के अनुकरण का संकल्प लिया । इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष श्री तरल मोदी, उपाध्यक्ष श्री अजय तिवारी, सम्माननीय सदस्य श्री राकेश कुमार गुप्ता, श्री देवाशीष रॉय, विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती मनीषा गहोई एवम शिक्षक कर्मचारियों सहित उपस्थित थे ।


