पियाली फॉउन्डेशन कॉलेज ऑफ स्पेशल एजुकेशन के द्वारा दो दिवशीय राष्ट्रिय सम्मेलन का आयोजन किया गया

पियाली फॉउन्डेशन कॉलेज ऑफ स्पेशल एजुकेशन के द्वारा दो दिवशीय राष्ट्रिय सम्मेलन का आयोजन किया गया

March 13, 2023 0 By Central News Service

रायपुर,आज दिनांक 13/03 / 2023 पियाली फॉउन्डेशन कॉलेज ऑफ स्पेशल एजुकेशन के द्वारा दो दिवशीय राष्ट्रिय सम्मेलन का आयोजन किया गया। आज पहले दिन के उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री के० वी० एस० राव, विशिष्ट अतिथि श्री राजेश तिवारी, श्री मनीष तिवारी व नजीम काजी द्वारा सर्वप्रथम दीप प्रज्ज्वलन, सरस्वती वंदना पश्चात् अतिथियों का स्वागत किया गया व उनके द्वारा कार्यक्रम का उद्घोषण किया गया। आज का विषय समावेशी स्कूल बनाने की रणनितियों पर चर्चा किया गया। मुख्य अतिथि श्री के0 वी० एस० रावजी ने स्पेशन एजुकेटरों को मार्गदर्शन दिया कि वे कितने जिम्मेदारी से दिव्यांग बच्चों के साथ समर्पित भाव से काम करें। सभी प्रतिभागियों ने अपने विचार रखें कि समावेशी शिक्षा के लिए कैसे काम करें।

आज निम्न चार विशेषज्ञों ने व्याख्यान दिये जैसे डॉ. जवाहर सुरी शेठ्ठी जी ने प्रथम सत्र लिया। श्री के० वी० एस० रावजी ने अपने द्वितीय सत्र में RPWD Act 2016, NEP 2020 के बारे में बताया। समावेशी शिक्षा के संबंधित तृतीय सत्र जगन्नाथ कम्पेला जी ने दिया व चौथा सत्र सिरिश बारिक जी ने लिये कि समावेशी शिक्षा में क्या-क्या बाधाएं आती है, कक्षा प्रबंधन कैसे किया जाता है व पढ़ाने की रणनीतियों के बारे में चर्चा किया। इस कार्यक्रम के रूपरेखा व विस्तृत जानकारी संस्था के अध्यक्ष डॉ. मीता मुखर्जी एवं सचिव राजकिशोर चौधरी ने दिया है।