पियाली फॉउन्डेशन द्वारा दो दिवसीय राष्ट्रिय सम्मेलन वृंदावन हॉल में आयोजन

पियाली फॉउन्डेशन द्वारा दो दिवसीय राष्ट्रिय सम्मेलन वृंदावन हॉल में आयोजन

March 12, 2023 0 By Central News Service

पियाली फॉउन्डेशन द्वारा दो दिवसीय राष्ट्रिय सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा जिसका दिनांक 13/03/2023 से 14/03/2023 को रखा गया है जिसका विषय समावेशी स्कूल बनाने के लिए रणनितियां है। इस कार्यक्रम का आयोजन वृंदावन हॉल सिविल लाईन में किया जायेगा। इस कार्यक्रम में 100 से अधिक दिव्यांगता के क्षेत्र में कार्यरत प्रोफेशनल इस कार्यक्रम में भाग लेंगे । इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य यह है कि दिव्यांगजनों हेतु समावेशी स्कूल का निर्माण करना और समावेशी स्कूल बनाने की रणनितियों पर विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षित किया जायेगा। इस कार्यक्रम में निम्न विशेषज्ञ भाग लेंगे। श्री के. बी. एस. राव (भुतपुर्व डारेक्टर दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, नई दिल्ली, भारत सरकार), डॉ. श्री जवाहर सुरी शेट्टी (विशेष सलहकार छ०ग० शासन), श्री जगन्नाथ कोम्पेला (उपाध्यक्ष जागरूक पैरेन्ट्स एसोशियशन) श्री सिरिश बारिक (व्याख्याता पियाली कॉलेज ), डॉ. अखिलेश तिवारी (उप परियोजन समन्यक समग्र शिक्षा बिलासपुर), डॉ. मीता मुखर्जी (डॉरेक्टर पियाली फॉउन्डेशन), श्री राज किशोर चौधरी ( सचिव जागरूक पैरेन्ट्स एसोशियशन) ।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री के. बी. एस. राव (भुतपुर्व डारेक्टर दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, नई दिल्ली, भारत सरकार) श्री राजेश तिवारी (सेवानिवृत्त सह सचिव समाज कल्याण विभाग छ०ग० शासन) श्री मनीष तिवारी (आर. सी. आई. जेड.सी.सी. संयोजक नई दिल्ली ), श्री नदीम काजी (संयुक्त संचालक समाज कल्याण विभाग जिला रायपुर )