माता कर्मा कन्या महाविद्यालय में “सड़क सुरक्षा सप्ताह” एवं युवा दिवस मनाया गया… वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग ना करें, हेडफोन ना लगाएं, हेलमेट अवश्य लगाएं शराब का सेवन ना करे – आकाश राव
January 13, 2023
महासमुंद 13 जनवरी 2023/ शासकीय माता कर्मा कन्या महाविद्यालय महासमुंद में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ शीलभद्र कुमार के मार्गदर्शन में’सड़क सुरक्षा सप्ताह’ एवं ‘युवा दिवस’ के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव महासमुंद, राजेश देवांगन अधीक्षक यातायात, सिद्धेश्वर टीआई , प्रशिक्षु पुलिस अधीक्षक सुश्री गरिमा दादर , बाल मित्र से रोशना डेविड एवं पुलिस यातायात प्रशासन के अन्य अधिकारी गण उपस्थित रहे।
आकाश राव जी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए यातायात एवं सड़क सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी एवं महासमुंद में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं की जानकारी आंकड़े सहित छात्राओं को बताया ताकि छात्राएं सजग होकर वाहन चलाएं और वाहन चलाते समय महत्वपूर्ण सावधानी बरतें जैसे गाड़ी चलाते समय मोबाइल का उपयोग ना करें, हेडफोन ना लगाएं, हेलमेट अवश्य लगाएं शराब का सेवन कर वाहन ना चलाएं छोटी-छोटी सावधानी से दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है।

यातायात पुलिस द्वारा वाहन चलाने के लिए आवश्यक डाक्यूमेंट्स लाइसेंस हेलमेट अनिवार्य रूप से रखना चाहिए साथ ही यातायात के नियमों का पालन करते हुए वाहन चलाने के लिए उन्हें यातायात के नियम बताएं नियमों का पालन ना करने से होने वाली दुर्घटनाओं से दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति एवं उनके परिवारों पर आने वाली समस्याओं को भी भावनात्मक रूप से छात्राओं को समझाया।
सुश्री रोशना डेविड ने छात्राओं को प्रेरणात्मक उद्बोधन दिया युवा वर्ग में जो मानसिक रूप से तनाव आने पर युवा आत्महत्या जैसे कदम उठा लेते हैं ऐसे नकारात्मक सोच को दूर हटाने के लिए सकारात्मक सोच रखना आवश्यक है। अपने दोस्तों परिवार के सदस्यों से अपनी बातें करना कोई भी परेशानी हो उसका समाधान निकालना चाहिए।

प्रशिक्षु पुलिस अधीक्षक सुश्री गरिमा दादर ने छात्राओं को युवा दिवस के अवसर पर प्रेरणात्मक उद्बोधन देते हुए कहा कि विवेकानंद जी का संदेश उनके विचार अपने जीवन में हमे आत्मसात करना चाहिए जिससे हमें अच्छे कार्य करने के लिए प्रेरणा मिलती है। अपने परिवार समाज देश के लिए कुछ करने के लिए उनके वचनों से प्रेरणा मिलती है, उन्होंने छात्राओं को उनकी रुचि और लगन के अनुसार कार्य करने और उस पर सफलता प्राप्त करने के लिए संदेश दिया।
इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद जी के जीवन पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा रीना साहू, दीपा साहू, नंदिनी निषाद, बीए द्वितीय वर्ष को सुश्री गरिमा मैम के हाथों पुरस्कृत किया गया, साथ ही यातायात संबंधी प्रश्नोंतरी में छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ सरस्वती वर्मा , डॉक्टर स्वेतलाना नागल,डॉ ओम प्रकाश पटेल, डॉक्टर मनोज शर्मा, अजय श्रीवास, कविता गहीर, प्रेरणा इक्का एवं अन्य प्राध्यापक गण उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन सहायक प्राध्यापक वीके साहू द्वारा किया गया।







