महासमुंद नवनिर्मित ओवर ब्रिज निर्माण में सुरक्षा को अनदेखी- देवेन्द्र
November 25, 2022
महासमुंद 25 नवंबर 2022/ भारतीय जनता पार्टी सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला संयोजक देवेंद्र चंद्राकर जी ने कहा की महासमुंद की जनता के लिए बहुत ही हर्ष का विषय है की महासमुंद इमली भाटा रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज का निर्माण कर क्रॉसिंग के उस पार निवास करने वाले महासमुंद वासियों को रेलवे क्रॉसिंग की वजह से दैनिक जीवन में होने परेशानियों से छुटकारा मिलने वाला है। महासमुंद आम जनता को उस गौरव पल का बहुत बेसब्री से इंतजार है जब ओवर ब्रिज का उद्घाटन कर सेतु विभाग द्वारा जनता को सौगात प्रदान करेंगी।
भाजपा नेता देवेंद्र चंद्राकर जी ने सेतु विभाग की लापरवाही को उजागर करते हुए कहा कि ओवर ब्रिज के निर्माण में सही ड्राइंग डिजाइन नहीं होने के कारण शहर के अंदर ट्रैफिक का दबाव की बात कही और बताया की आने वाले भविष्य में शहर के हृदय स्थल को दुर्घटना जन्य क्षेत्र के नाम से जाना जाएगा । चूंकि हमारे महासमुंद शहर के बाहर बाईपास रोड की मांग जो की कई वर्षों से लंबित है जिसके चलते शहर के हृदय स्थल से होकर भारी वाहनों का आवाजाही 24 घंटे लगा रहता है। जिससे कि आए दिन दुर्घटनाएं होते रहती है। ओवर ब्रिज का निर्माण जिसका एक छोर शहर के हृदय स्थल में रखा गया है और दूसरा छोर महासमुंद एकता चौक के पहले है। जिससे रायपुर तरफ से आने वाली भारी वाहन जिनको तुमगांव रोड की ओर ओवरब्रिज पार कर जाना हो तो बड़ी भारी वाहनों को ब्रिज की ओर मोड़ने के लिए पर्याप्त जगह ही नहीं है या यह कह सकते है की बिना किसी अनुभवी तकनीक से यह ड्राइंग डिजाइन तैयार किया गया है।

आगे से देवेंद्र चंद्राकर जी ने कहा कि मैं इस प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से माननीय जिलाधीश महोदय से निवेदन करना चाहता हूं कि सेतु विभाग को उक्त स्थल का निरीक्षण कर अनुभवी लोगों का टीम बनाकर पुनः इस स्थल का निरीक्षण कर इसे चालू करें अभी भी सुधार की संभावना है तो उसे तत्काल सुधार की ओर उचित कदम बढ़ाए ताकि भविष्य घटने वाली घटनाओं पर रोक लग सके । यह ओवर ब्रिज को लेकर सब के मन में अभी भी संशय बना हुआ है अभी यह ब्रिज अनेक दुर्घटनाओं को संभावना प्रदान कर रही है ।
आगे भाजपा नेता ने सेतु विभाग पर आरोप लगाते हुए कहा इसका पूरा निर्माण सेतु विभाग के निरीक्षण में निर्माण किया गया है जिसके ड्राइंग डिजाइन में घोर लापरवाही के चलते दुर्घटनाओं को अपार संभावना प्रदान कर रही है । इस ओवर ब्रिज का अंतिम छोर जो की शहर के हृदय स्थल से जुड़ा हुआ है जो कि आगे दुर्घटना जनित क्षेत्र बनने वाला है अगर ब्रिज का निर्माण करते समय वाय सेप (Y) ड्राइंग डिजाइन का इस्तेमाल करते जिससे रायपुर रोड से आने और जाने वाले वाहन रायपुर रोड से ही ब्रिज के ऊपर चढ़ जाते और तुमगांव रोड पर निकल जाते वैसे ही बागबाहरा रोड की ओर आने-जाने वाले वाहन ब्रिज बागबाहरा रोड पर जिनको तुमगांव ईमलीभांठा रोड की ओर जाना -आना है बड़ी आसानी से ओवर ब्रिज पार कर तुमगांव रोड पर आ जाते यातायात और सुगम हो जाता शहर में भारी वाहनों का दबाव भी कम रहता और अभी वर्तमान स्थिति में जब हमारे महासमुंद में बाईपास रोड का निर्माण नहीं हुआ है तो यह Y (सेप) से ब्रिज महासमुंद की जनता के लिए वरदान साबित होता।

आपको बता दें कि भाजपा नेता सहाकारिता प्रकोष्ठ के संयोजक देवेंद्र चंद्राकर जी लगातार शहर के भीतर हो रहे दुर्घटना एवं जाम कि स्थिति पर बाईपास मार्ग के लिए मांग कर रहे है। उन्होंने बाईपास मार्ग बनाने के लिए केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी जी एवं छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पत्र लिखकर अवगत करा चुके हैं।
वही चंद्राकर जी को केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने आश्वस्त किया है कि जनता कि मांगों को जल्द हि प्रावधानित कर समस्या का निवारण तत्काल करेंगे।



